Tiger 3 के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस, दोगुनी हुई फैंस की एक्साइटमेंट

Tiger 3

Tiger 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों की आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई जानकारी सामने आ रही है और दर्शक बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस साल दिवाली के मौके पर इसे सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है और इसके पहले फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दर्शक टाइगर की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं इसी को देखते हुए मेकर्स ने इस महीने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के बारे में सोचा है।

Tiger 3 का ट्रेलर

कटरीना कैफ और सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ का टीजर सामने आ चुका है जो बहुत ही धांसू था। अब इसके बाद दर्शक ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स की ओर से भी फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट अनाउंस कर दी गई है जिसके मुताबिक ये 16 अक्टूबर यानि सोमवार को पेश किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और वह बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने ये कहना भी शुरू कर दिया है कि अब पठान और जवान का रिकॉर्ड टूटेगा।

उत्सुक है फैंस

फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर फैंस के बीच अलग ही लेवल का एक्साइटमेंट देखा जा रहा है। इसके पहले इस फ्रेंचाइजी के दो हिस्से आ चुके हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आए थे। आने वाले प्रीक्वल में सलमान खान एक ऐसे एजेंट का किरदार निभाएंगे जिस पर गद्दारी का दाग लगा हुआ है। वहीं इमरान हाशमी को विलेन के किरदार में देखा जाने वाला है। जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews