राजकपूर को याद करते हुए धर्मेंद्र ने शेयर किया ये थ्रोबैक वीडियो, देखिये लाइफ की फिलॉसफी

राजकपूर को याद करते हुए धर्मेंद्र ने शेयर किया ये थ्रोबैक वीडियो, देखिये लाइफ की फिलॉसफी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कुछ ज़माने कभी नहीं गुज़रते..कुछ लोग कहीं नहीं जाते। अपने काम और अदायगी के कारण वो हमेशा के लिए हमारे दिलों में रहते हैं। ऐसे ही बेजोड़ अमर कलाकार हुए हैं राजकपूर (Rajkapoor) जिनकी फिल्में ही नहीं, उनका जीवन भी एक मिसाल रहा है। मशहूर एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अब राजकपूर का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में उनसे सवाल किया जा रहा है कि उनकी फिल्मों में से उनकी सबसे पसंदीदा कौन सी है। इसके जवाब में वो जीवन का दर्शन बता रहे हैं। राजकपूर कहते हैं कि ‘पंजाबी में कहावत है कि मां सात बच्चों को जन्म तो देती है लेकिन किसी का कर्म नहीं बांटती है।’ इस तरह बात को आगे बढ़ाते हुए वो कहते हैं कि हर फिल्म के कुछ करिश्मे थे कि कुछ चली और कुछ नहीं चली। जो आगे निकल जाता है वो तो खुद अहमियत पा लेता है, लेकिन जो नहीं चलता वो आपके करीब आ जाता है। ये बात सिर्फ फिल्मों पर नहीं जीवन पर भी लागू होती है। राजकपूर इस बात को कहते हुए लाइफ की फिलॉसफी भी बताते हैं कि जीवन में भी ऐसा ही होता है। ये बहुत ही खास वीडियो है जिसे धर्मेंद्र ने शेयर किया है और इससे हम आज भी काफी कुछ सीख सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews