रेमडेसिवीर की जगह बोल गए रेमो डिसूजा, कोरियोग्राफर ने किया वीडियो शेयर

रेमडेसिवीर की जगह बोल गए रेमो डिसूजा, कोरियोग्राफर ने किया वीडियो शेयर

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अक्सर हम ये सोचते हैं कि आखिर दवाइयों और मेडिकल इंस्ट्रूमेंट्स के नाम इतने कठिन क्यों होते हैं कि उन्हें बोलना भी मुश्किल हो जाए। कई बार उन्हें बोलने के चक्कर में हास्यास्पद स्थितियां भी बन जाती है। हाल ही में कोरोना के लिए लगाए जाने वाले रेमडेसिवीर इंजेक्शन को लेकर भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने रेमडेसिवीर (Remdesivir) को रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) बोल दिया।

पुलिस ने अवैध मसाज पार्लर पर मारा छापा, वहां मिला अपना ही आला अधिकारी, फिर हुआ ये

विख्यात कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा को जब ये बात पता चलीतो वो भी हंसते हंसते लोटपोट हो गए और उन्होने खुद इसे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसमें उन्होने लिखा है #ciplakaremodsouza #justforlaugh,” इस वीडियो में एक युवक बेहद गुस्से में सिस्टम की कमिया गिना रहा है और इसी दौरान रेमडेसिवीर इंजेक्शन के बारे में बात करते हुए वो इसे रेमो डिसूजा बोल जाता है। अब इस वीडियो को ढेर सारे लाइक्स मिल रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews