Richa Chadha और Ali Fazal ने बनवाया यूनिक वेडिंग कार्ड, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Richa Chadha और Ali Fazal ने बनवाया यूनिक वेडिंग कार्ड, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब एक्टर अली फजल (Ali Fazal) और एक्ट्रेस रिचा चड्ढा (Richa Chadha) जल्दी शादी करने वाले हैं। शादी की तारीख सामने आ गई है और वेडिंग वेन्यू से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई थी। इसके बाद अब इन दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन दोनों की शादी की हर चीज को अलग तरह से डिजाइन किया जा रहा है और वेडिंग कार्ड भी बहुत ही अलग है।

अली फजल और ऋचा चड्ढा के वेडिंग कार्ड को माचिस की डिब्बी के डिजाइन में तैयार किया गया है। इस कार्ड को दोनों ने खासतौर पर बनवाया है, इसे उनके एक दोस्त नहीं तैयार किया है। माचिस की डिब्बी पर एक जोड़ा बना हुआ है जिसे पॉप आर्ट की मदद से उकेरा गया है। माचिस की इस डब्बी पर बैठे रिचा और अली एक दूसरे के निहार रहे हैं। ये शानदार कार्ड लोगों को 90 के दशक की याद दिलाने वाला है।

Must Read- Ujjain : महाकाल मंदिर उमा सांझी महोत्सव की हुई शुरुआत, होंगे ये खास कार्यक्रम

कार्ड की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इनकी शादी को लेकर सामने आ रही जानकारी को देखते हुए यही लग रहा है कि इनकी शादी को तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

रिचा चड्ढा अपनी शादी में राजस्थानी शैली के पारंपरिक गहने पहने हुए भी नजर आने वाली हैं। इन गहनों को बनाने का काम 175 सालों से यही काम करने वाले एक बीकानेरी परिवार को सौंपा गया है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक यह दोनों 4 अक्टूबर को मुंबई में सात फेरों के बंधन में बनने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews