शुरू हुई Richa Chadha और Ali Fazal की शादी की रस्में, सामने आई तस्वीरें

शुरू हुई Richa Chadha और Ali Fazal की शादी की रस्में, सामने आई तस्वीरें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्टर अली फजल (Ali Fazal) और एक्ट्रेस रिचा चड्डा (Richa Chadha) की शादी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इंतजार अब खत्म हो चुका है और दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है।

रिचा चड्ढा और अली फजल ने अपने प्री वेडिंग फंक्शन की कुछ तस्वीरें खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में यह दोनों बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग कमाल की लग रही है। फैंस की नजरे तस्वीरों पर जैसे टिक सी गई है।

Must Read- महेश बाबू के घर चोरी करने की फिराक में था चोर, 30 फीट ऊंची दीवार को फांदने में हुआ चोटिल

शेयर की गई तस्वीर में फ्लावर डिजाइन वाले लहंगे में ऋचा चड्ढा बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और अली फजल ने भी खूबसूरत सा आउटफिट पहना हुआ है। दोनों अपनी शादी को लेकर बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

इससे पहले रिचा चड्ढा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेहंदी लगाते हुए वीडियो शेयर किया था। जिसमें उनके हाथ पर बिल्ली का फेस बना हुआ दिखाई दे रहा था। फिलहाल जो तस्वीर सामने आई है उसमें अली फजल और ऋचा चड्ढा एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है।

अली फजल और ऋचा चड्ढा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। साल 2020 से इन दोनों की शादी की बातें चल रही हैं लेकिन किसी ना किसी वजह और फिर महामारी की वजह से इनकी शादी टलती जा रही थी। लेकिन आखिरकार अब ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews