Richa Chadha ने पति Ali Fazal को खास अंदाज में विश किया वैलेंटाइन डे, वायरल हुआ वीडियो

Richa Chadha

Richa Chadha Video: 14 फरवरी यानी आज पूरी दुनिया जोर शोर से वैलेंटाइन डे मना रही है। हर कोई अपने पार्टनर को खुश करने की पूरी कोशिश कर रहा है। कई लोग इस दिन खुद को पसंद आने वाले लोगों को प्रपोज भी करते हैं और कुछ इससे अपने प्यार की याद के रूप में मनाते हैं। प्यार के इस सुहाने दिन पर जब पूरी दुनिया सेलिब्रेट कर रही है तो बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं। बॉलीवुड में भी कई लवबर्ड्स हैं जिन्होंने इस दिन पर एक दूसरे पर प्यार लुटाया है। रिचा चड्ढा और अली फजल इंडस्ट्री के फेमस कपल है और हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। वैलेंटाइन के खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने हस्बैंड को खास तरीके से विश किया है।

Richa Chadha का फनी वीडियो

रिचा चड्ढा ने अपने इस फनी वीडियो में बहुत पुरानी फेमस फिल्म नसीब अपना अपना का गाना भला है बुरा है जैसा भी है मेरा पति मेरा देवता है का इस्तेमाल किया है। वह इस गाने को हुबहू कॉपी करती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म में राधिका सारथकुमार ने जैसा लुक रखा था एक्ट्रेस ने उसे रीक्रिएट किया है और सेम अंदाज में नजर आ रही है।

Ali Fazal ने दिया ऐसा रिएक्शन

रिचा का यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे है और यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। अली फजल ने भी इस वीडियो पर व्यक्त किया है और कमेंट बॉक्स में हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

2022 में की थी शादी

रिचा चड्ढा और अली फजल की लव स्टोरी 2012 में फिल्म फुकरे के सेट से शुरू हुई थी। एक दूसरे को डेट करने के बाद अक्टूबर 2022 में यह कपल शादी के बंधन में बंध गया। हालांकि, शादी के ढाई साल पहले यह दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके थे। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो रिचा चड्ढा को फुकरे शकीला और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग करते हुए देखा जा चुका है। वो जल्द ही फुकरे 2 में नजर आने वाली हैं। वहीं चल अब तक फुकरे मिर्जापुर खामोशियां समेत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। आने वाले दिनों में वह की एक्साइटेड प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews