थ्रोबैक तस्वीरों ने फैंस को दिलाई Rishi Kapoor की याद, बेटी रिद्धिमा ने की शेयर

Rishi Kapoor Throwback Pic

Rishi Kapoor Throwback Pic: ऋषि कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कलाकारों में से एक थे और अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए और दर्शकों के दिल में गहरी जगह बनाई। यह दिग्गज कलाकार अब हमारे बीच मौजूद नहीं है, लेकिन उनके किरदार हमेशा ही लोगों के दिलों में जिंदा रहने वाले हैं। 4 सितंबर को एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी थी और इस मौके पर उनके पूरे परिवार समेत कई लोगों को उन्हें याद करते हुए देखा गया था। इसके कुछ दिनों बाद अब एक बार फिर एक्टर की बेटी रिद्धिमा कपूर को अपने पिता की यादों में खोया हुआ देखा गया। उन्होंने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं और उनके साथ रणबीर कपूर भी मौजूद हैं।

रिद्धिमा को सताई पिता की याद

रिद्धिमा कपूर साहनी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पिता ऋषि कपूर और भाई रणबीर कपूर के साथ बचपन की कुछ यादें शेयर करते हुए देखा गया। इन तस्वीरों में ऋषि अपने दोनों बच्चों को गोद में उठाए हुए दिखाई दे रहे हैं। यह किसी मंदिर की तस्वीर लग रही है क्योंकि पास में साई बाबा की मूर्ति दिखाई दे रही है। रिद्धिमा ने इन तस्वीरों के साथ हार्ट इमोजी का उपयोग भी किया है और थ्रोबैक तस्वीरों का दीदार फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

Rishi Kapoor Throwback Pic

शानदार कलाकार थे ऋषि

ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। अपने बेहतरीन अभिनय के जरिए वह इंडस्ट्री के सुपरस्टार बने और लोगों को अपना दीवाना बनाया। उन्होंने पिता राज कपूर के साथ ‘मेरा नाम जोकर’ के जरिए चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद लगभग पांच दशकों तक उन्होंने बॉलीवुड में काम किया और चांदनी, कर्ज, फना, प्रेम रोग, दीवाना, नमस्ते लंदन, अमर अकबर एंथोनी जैसी शानदार फिल्मों में नजर आए। ऋषि कपूर का दुनिया को अलविदा कहना बॉलीवुड के लिए एक बड़ा नुकसान था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews