Hindi News

‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इमोशनल हुए रितेश देशमुख, पत्नी जेनेलिया भी नहीं रोक सकीं आंसू

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
सोमवार को रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। इस इवेंट के दौरान रितेश देशमुख और उनके पत्नी जेनेलिया डिसूजा काफी इमोशनल नजर आए।
‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इमोशनल हुए रितेश देशमुख, पत्नी जेनेलिया भी नहीं रोक सकीं आंसू

रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा को हाल ही में फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में देखा गया। यहां पर उनके साथ फिल्म की लंबी चौड़ी स्टार कास्ट महेश मांजरेकर, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री, बमन ईरानी सहित संगीतकार जोड़ी अजय अतुल को भी देखा गया।

इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया काफी इमोशनल दिखाई दिए। दोनों की आंखों से आंसू निकल गए थे। यह वह मौका था जब लगभग 10 सालों के बाद एक्टर का बड़ा सपना पूरा हुआ। यही कारण है कि कपल खुद के आंसू नहीं रोक पाया।

रितेश देशमुख का 10 साल पुराना सपना

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान रितेश देशमुख को छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाने पर बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि “जन्म के बाद मैंने अपने माता-पिता को देखा, ईश्वर को जाना और शिवाजी महाराज को जाना। जब मैं छोटा था तब किला बनाता था और भगवा झंडा लगाता था। हर बार मुझे यही लगा कि मैं महाराज का सैनिक खुद को कभी महाराज नहीं समझा।” उन्होंने यह भी कहा कि “स्कूल के एनुअल फंक्शन में मैं सैनिक की भूमिका निभा रहा था। भाला लेकर नाच रहा था और मेरा एक दोस्त महाराष्ट्र की भूमिका निभा रहा था। मैंने आदर पूर्वक उन्हें नमन किया।”

video credit: instant bollywood

एक्टर ने आगे कहा “जो सैनिक स्टेज पर था वह आज इस स्टेज पर है और महाराज को फिर से आदरपूर्वक नमन कर रहा है। साल 2016 से मैं इस फिल्म को बनाने की कोशिश कर रहा था। साल 2019 में दोबारा सोच तो कोविड आ गया। ऐसा लगा कि शिवाजी महाराज खुद बोल रहे थे कि अभी तुम्हारी बारी नहीं आई है। फिर साल 2021 में मैंने फिल्म शुरू की। मैं महाराष्ट्र पर फिल्म बनाने के लायक नहीं हूं क्योंकि उनकी कीर्ति बहुत बड़ी है। हम केवल फिल्म बनाने का प्रयत्न कर सकते हैं।”

कलाकारों का क्या कहना

इस फिल्म में विद्या बालन को बड़ी बेगम के किरदार में देखा जाने वाला है। इसे लेकर उनका कहना है कि “मैंने सुना था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म बन रही है जिसे रितेश बना रहे हैं। मुझे लग रहा था कि मेरे पास से फिल्म लेकर क्यों नहीं आ रहे हैं फिर लगाकर मेरे लिए कोई रोल नहीं होगा या मैं उन्हें पसंद नहीं हूं। फिर वह आए, उन्होंने आकर कहानी सुनाई और मैंने उन्हें कहा की सोच कर बताती हूं क्योंकि मैं ज्यादा उत्सुकता नहीं दिखाना चाहती थी। वह घर से जैसे ही निकले मैंने उन्हें फोन कर कहा कि मैं फिल्म कर रही हूं।”

बॉलीवुड के सुपरस्टार अफजल खान को इस फिल्म में अफजल खान की भूमिका में देखा जाने वाला है। इस बारे में एक्टर ने कहा कि “मैं इस फिल्म से इसलिए जुड़ा था कि मराठी सिनेमा को प्रमोट कर सकूं। रितेश मेरे छोटे भाई जैसा है हमारे पिता दोस्त थे। उसका मुझे इस फिल्म में लेने का ऑफर देना किसी लकीर जैसा था।” एक्टर में रितेश के निर्देशन को लेकर कहां कि “यह सब कुछ मुश्किल था। वह डांटते नहीं थे लेकिन उन्हें जो चाहिए था वह चाहिए था।”

कब होगी रिलीज

फिल्म राजा शिवाजी की रिलीज डेट की बात करें तो यह मराठी फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जियो स्टूडियों भी इसका निर्माण कर रहा है। इस फिल्म को ओरिजिनल मराठी भाषा के अलावा तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews