Hindi News

‘किंग’ से लेकर ‘राका’ तक इन फिल्मों से धूम मचाएंगी दीपिका पादुकोण, इन प्रोजेक्ट्स का हैं हिस्सा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने फैंस को गुड न्यूज सुनाते हुए प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया है। इसी बीच हम आपको उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हैं।
‘किंग’ से लेकर ‘राका’ तक इन फिल्मों से धूम मचाएंगी दीपिका पादुकोण, इन प्रोजेक्ट्स का हैं हिस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई है। दरअसल, एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने यह जानकारी फैंस को दी है।

जब से ये खबर सामने आई है कि दीपिका दूसरी बार नन्हे मेहमान का स्वागत करने जा रही हैं, फैंस के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है। लोगों उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं और सेलिब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी हैं। चलिए अब ये जान लेते हैं कि आने वाले दिनों में एक्ट्रेस को किन प्रोजेक्ट में देखा जाने वाला है।

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्में

किंग

दीपिका पादुकोण को शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में काम करते हुए देखा जाने वाला है। यह इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसमें अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।

राका

दीपिका को अल्लू अर्जुन के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाने वाला है। हाल ही में डायरेक्ट एटली ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस फिल्म को अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

पठान 2

साल 2023 में रिलीज हुई पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचाई थी। शाहरुख खान दीपिका की फिल्म को दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पांस दिया था। अब पठान 2 का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इस फिल्म में एक बार फिर शाहरुख खान-दीपिका एक साथ नजर आएंगे।

ब्रह्मास्त्र 2

दीपिका को ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में भी देखा जाने वाला है। यह साल 2022 में ब्रह्मास्त्र का सीक्वल है, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी दिखाई दी थी।

प्रेग्नेंसी में करेंगी काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी में फिल्म की शूटिंग जारी रखने वाली हैं। वो राका के लिए कुछ इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही है। यह सब कुछ बहुत सावधानी के साथ किया जा रहा है ताकि उनकी सेहत पर कोई असर न पड़े। यह कहा जा रहा है कि दीपिका अपने काम को लेकर काफी प्रोफेशनल है और फिक्स शेड्यूल में फिल्म की शूटिंग पूरी करना चाहती हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस पहले से 2 साल की बेटी दुआ की मां हैं और अब अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। साल 2018 में उन्होंने रणवीर सिंह के साथ शादी की थी। इन दोनों की लव स्टोरी फिल्म राम लीला से शुरू हुई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews