Video : जब हेयर सैलून में रितेश देशमुख ने की ये हरकत, देखकर हैरान रह गए सब

Video : जब हेयर सैलून में रितेश देशमुख ने की ये हरकत, देखकर हैरान रह गए सब

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। रितेश देशमुख बहुत ही खुशमिज़ाज और दोस्ताना व्यवहार वाले शख्स हैं। अक्सर उन्हें पेपराज़ी के साथ काफी घुलते मिलते देखा गया है। उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूज़ा भी खुशदिल हैं और इन्होने अपने दोनों बच्चों को काफी अच्छे संस्कार दिए हैं। पिछले दिनों एयरपोर्ट पर जब फोटोग्राफर्स ने इन्हें स्पॉट किया तो इनके बच्चों ने उन्हें नमस्ते किया था। वो वीडियो काफी वायरल हुआ और लोग इसकी तारीफ करते नजर आए। ऐसे में हाल ही में जो वीडियो सामने आया है, उसने सबको चौंका दिया है।

इस वीडियो में रितेश हेयर सैलून में अजीबोगरीब हरकत करते दिख रहे हैं। उन्होने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है। हालांकि ये एक फनी वीडियो है और इसे देखकर लग रहा है कि वो प्रेंक कर रहे हैं। इसमें नजर आ रहा है कि हेयरकट से पहले जब हेयर स्टायलिश उनके सिर पर पानी स्प्रे करता है तो वो इससे उकता जाते हैं। कुछ ही देर में रितेश पानी की बॉटल लेकर पूरी की पूरी अपने सिर पर उड़ेल लेते हैं। इस दौरान स्टायलिश घबरा जाता है लेकिन रितेश के एक्सप्रेशन्स काफी फनी है। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ritesh Deshmukh (@riteishd)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews