रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने OTT पर दी दस्तक, जानें कहा ले सकेंगे मुफ्त में आनंद

Rocky Aur Rani Prem Kahani OTT Release

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani

Rocky Aur Rani Prem Kahani OTT Release : बॉलीवुड की कई सारी फिल्में इस साल सिनेमा घरों में धमाल मचा रही है। बीते कई सालों से फीके पड़े सिनेमा घरों में अब रौनक देखने को मिल रही है। इसी साल जुलाई के महीने में रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। फैंस के बीच ये फिल्म काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुई। लेकिन कुछ लोग इस फिल्म को अब तक थियेटर में देखने नहीं जा सके, इसी के लिए अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया। अब फैंस रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकेंगे।

जानें कहा ले सकेंगे मुफ्त में आनंद

आपको बता दे, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। अब तक फैंस निर्माता करण जौहर फिल्म को देखना पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म कॉमेडी, रोमांटिक, इमोशनल और फैमिली ड्रामा पर बनाई गई है। इस फिल्म की मोरल स्टोरी भी काफी ज्यादा अच्छी है। अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

अभी इस फिल्म को अमेज़न प्राइम वीडियो पर ही रिलीज किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ओटीटी पर भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। वैसे तो कोरोना के बाद सबसे ज्यादा लोग ओटीटी पर ही फ़िल्में देखना पसंद कर रहे हैं। इसी वजह से कई फ़िल्में सबसे पहले ओटीटी पर रिलीज की जा रही है। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर मूवी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को अमेजन प्राइम वीडियो पर 21 सितंबर की रात रिलीज कर दिया गया है।

अगर अपने सब्सक्रिप्शन ले रखा है तो आप इस मूवी का मुफ्त में आनंद ले सकेंगे। लेकिन अगर सब्सक्रिप्शन नहीं है तो आपको 179 रुपये महीने के सब्सक्रिप्शन पैकेज के जरिए इस फिल्म को देखने का मौका मिल सकेगा। जैसा कि आप सभी को पता है फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अच्छी और इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews