मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। भारत के जाने-माने बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल वैसे तो उनकी चर्चा उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी से होती ही रहती है। लेकिन इस बार बॉलीवुड में एंट्री को लेकर उनके चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि अब तक रोहित शर्मा मैदान के अंदर ही झंडे गाड़ते हुए नजर आए हैं। लेकिन अब बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाते हुए नजर आने वाले हैं। जी हां, रोहित शर्मा जल्द ही पुष्पा की श्रीवल्ली उर्फ़ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ बॉलीवुड में धूम मचाने वाले हैं।

Must Read : Indore: गणेश उत्सव के फूलों का अनोखा इस्तेमाल करेगा इंदौर, बनाई जाएगी 20 टन खाद

इसका खुलासा उनकी अपकमिंग मूवी का पोस्टर सामने आने के बाद हुआ। जी हां रोहित शर्मा और श्रीवल्ली आने वाली मेगा ब्लॉकबस्टर जल्दी सिनेमा पर नजर आएगी। दरअसल, 4 सितंबर को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इससे पहले ही इस फिल्म के पोस्टर सामने आए हैं। जिसमें रोहित शर्मा और एक तरफ रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं। आपको बता दें रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है मैं नर्वस महसूस कर रहा हूं, एक तरह का डेब्यू है।

रश्मिका मंदाना ने शेयर किया फिल्म मेगा ब्लॉकबस्टर का पोस्टर – 

जैसा की आप सभी जानते है रश्मिका मंदाना साउथ की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक है। इनकी फैन फॉलोविंग भी काफी ज्यादा है। ये एक्ट्रेस अपनी जोरदार अदाकारी से सभी का दिल जीत लेती है। आए दिन वह अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर जुड़ी रहती है। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है। ये उनकी आने वाली फिल्म मेगा ब्लॉकबस्टर का पोस्टर है। ये पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी लगातार इस पर कमेंट्स कर पूछ रहे है कि क्या रोहित शर्मा मूवी में रश्मिका मंदाना के हीरो तो नहीं बनने वाले हैं?