Hindi News

जेल के अंदर से हुई थी रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की प्लानिंग, मुंबई क्राइम ब्रांच का सनसनीखेज खुलासा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Last Updated:
रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस के हाथ नया सबूत लगा है। ये बताया जा रहा है कि इस मामले की साजिश बाबा सिद्दीकी की हत्याकांड मामले में जेल में बंद प्रवीण लोनकर ने रची है।
जेल के अंदर से हुई थी रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की प्लानिंग, मुंबई क्राइम ब्रांच का सनसनीखेज खुलासा

बॉलीवुड फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित पर कुछ दिनों पहले फायरिंग की गई थी। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार जांच पड़ताल कर रही है। अब जांच में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यह बताया जा रहा है कि इस हमले की साजिश बिश्नोई गैंग के महाराष्ट्र प्रमुख शुभम लोनकर और उसके भाई प्रवीण लोनकर ने रची थी।

बता दें कि प्रवीण इस समय बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मामले में जेल में बंद है। इसके पास जो उसने रोहित शेट्टी पर हमला करने के लिए हथियार और आर्थिक मदद मुहैया कराई है। क्राइम ब्रांच को इस बात का पूरा शक है कि उसने जेल में रहते हुए इस पूरे अपराध को अंजाम दिया है।

रोहित शेट्टी केस में बड़ा खुलासा

क्राइम ब्रांच द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस साजिश में शामिल मुख्य शूटर समेत हरियाणा, पुणे और उत्तर प्रदेश से अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह बताया जा रहा है कि प्रवीण लोनकर न्यायिक हिरासत में हैं और इस मामले को लेकर जल्द ही औपचारिक रूप से उसे पुलिस कस्टडी में लिया जाएगा।

कैसे बनाई योजना

इस घटना में जो मोटरसाइकिल, पिस्तौल और हमले के लिए जरूरी रकम इस्तेमाल की गई है। पुलिस के मुताबिक वो प्रवीण के निर्देश पर ही उपलब्ध कराई गई थीं इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार जेल में रहते हुए उसने यह सब कैसे किया। वह किन लोगों के संपर्क में था और किस तरह से उसने संपर्क साधा होगा।

हरियाणा और राजस्थान से हुई गिरफ्तारी

एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की 12 टीम इस मामले में जांच के लिए लगी हुई है। लोनकर की कस्टडी मिलने के बाद बिश्नोई गैंग की आगे की योजना और बाकी की लिंक से पर्दा उठने का अंदाजा है। इस मामले में शूटर सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने राजस्थान और हरियाणा से पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

आरोपियों तक पहुंचाने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच लंबे समय से सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है। डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए आरोपियों के मूवमेंट को ट्रैक किया गया। इसके अलावा ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस में इस केस में मुख्य भूमिका निभाई।

अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

इस पूरे मामले की जांच के दौरान अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कैसे एक बड़ी आपराधिक साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट कर चुकी है। एयरप्लेन तो मुंबई पहुंचने से लेकर पैसों की सप्लाई, गाड़ी और हथियार हर एंगल से जांच की जा रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews