शिल्पा शेट्टी के साथ फुल स्वैग में नजर आए Rohit Shetty, वायरल हुआ वीडियो

Rohit Shetty

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी इस समय अपनी आने वाली वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है और अब शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के साथ उनका एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें इन दोनों के अलावा और भी लोग नजर आ रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर किया है और अपने साथ नजर आ रहे लोगों को ड्रीम टीम नाम दिया है। रोहित शेट्टी के साथ वॉक करते हुए नजर आ रही शिल्पा ने एक लंबा नोट लिखा है और पूरी टीम को धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि सभी के साथ उनकी ये जर्नी बहुत ही खूबसूरत और यादगार थी।

Rohit Shetty के वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

शिल्पा शेट्टी और रोहित शेट्टी के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन देखे जा रहे हैं। एक्ट्रेस इस दौरान फुल ब्लैक में नजर आ रही हैं और उन्होंने डार्क सनग्लास भी लगा रखे हैं। खुले बालों में वो खूबसूरत लग रही हैं। वहीं रोहित शेट्टी ने ब्लू पैंट और ब्लू शर्ट पहना हुआ है और डार्क सनग्लासेस में हैंडसम नजर आ रहे हैं। सीढ़ियों से उतरते हुए इस वीडियो पर उन्होंने सिंबा थीम सॉन्ग लगा रखा है।

Indian Police Force की स्टारकास्ट

रोहित शेट्टी की इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबरॉय मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाने वाला है हालांकि अब तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इस सीरीज की शूटिंग करते समय शिल्पा शेट्टी एक्सीडेंट का शिकार भी हो गई थी लेकिन ठीक होने के बाद उन्होंने दोबारा अपना काम खत्म किया। वो इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली है। लंबे समय बाद वो किसी प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाली हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews