रोहित शेट्टी ने दिखाई ‘सिंघम 3’ की शूटिंग की झलक, फैंस ने दिया गजब का रिएक्शन

Singham 3

Singham 3: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंघम 3’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। दीपिका और टाइगर का लुक सामने आ चुका है जो फैंस को बहुत पसंद आया है। इस शानदार फ्रेंचाइजी फिल्म के तीसरे हिस्से में भी अजय देवगन को मुख्य किरदार के तौर पर देखा जाएगा। फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं जो 2024 में बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी।

इस बीच डायरेक्टर रोहित शेट्टी को ‘सिंघम 3’ की शूटिंग की झलक दिखाते हुए देखा गया। सभी जानते हैं कि रोहित शेट्टी को एक्शन सीन से बहुत प्यार है और वह बहुत ही बेहतरीन तरीके से इनका डायरेक्शन करते हैं। उड़ती हुई गाड़ियां उनके एक्शन सीन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। डायरेक्टर ने जो झलक शेयर की है उसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और भी ज्यादा बढ़ गई है।

रोहित शेट्टी ने शेयर की झलक

रोहित शेट्टी फिलहाल ‘सिंघम 3’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है जो काफी शानदार दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों में कर और ट्रक में आग लगी हुई दिखाई दे रही है और तस्वीरों के कैप्शन में डायरेक्टर ने लिखा ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ और इसके आगे सिंघम अगेन लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। अब शूटिंग की तस्वीर सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं कि आखिरकार उन्हें कब यह फिल्म देखने का मौका मिलेगा।

फैंस का रिएक्शन

फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें देखने के बाद फैंस ने इस पर रिएक्शन देना भी शुरू कर दिए हैं। एक ने लिखा जलजला आने वाला है। दूसरे ने कहा भागो रोहित शेट्टी आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि यह 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। वहीं एक फैन रोहित शेट्टी को गुरुजी बोलता नजर आया।

कब आएगी फिल्म

फिल्म की रिलीज की बात करें तो यह फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में पेश की जाएगी। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ से इस फिल्म का मुकाबला होने वाला है। इसमें अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ दिखाई देने वाले हैं। वहीं रणवीर सिंह और अक्षय कुमार का कैमियो रोल भी फिल्म में दिखाया जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews