अक्षय कुमार जब भी अपनी कोई फिल्म लेकर आते हैं बड़े-बड़े पर धूम मचा देते हैं। कहानी से लेकर एक्शन, रोमांस और कमाई फिल्म में सब कुछ जबरदस्त होता है। उन्होंने अब तक कई सारी फिल्मों में काम किया है जो लोगों को पसंद आई है। इनमें से एक राउडी राठौर(Rowdy Rathore 2) भी है जिसे साल 2012 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म की कहानी से लेकर गाने सभी पसंद किए गए थे।
अब इस फिल्म के सीक्वल पर काम किए जाने की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक भंसाली प्रोडक्शन के बैनर तले इसे बनाया जा रहा है। हालांकि, इस बार फिल्म में कई सारे बड़े बदलाव किए जाने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस बार अक्षय कुमार की जगह कोई और स्टार फिल्म में नजर आने वाला है।
चेंज होगा राउडी राठौर (Rowdy Rathore 2)
जब अक्षय कुमार ने राउडी राठौर में पुलिस वाले का किरदार निभाया था तो लोगों को बहुत पसंद आया था। यह एक मजेदार कैरेक्टर था जिसके डायलॉग बहुत प्रसिद्ध हुए थे। सीक्वल को लेकर फिलहाल कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन बताया जा रहा है कि प्रोडक्शन की तरफ से काम शुरू कर दिया गया है। फिल्म में एक बड़े पेन स्टार के जुड़ने की खबर भी सामने आ रही है लेकिन नाम रिवील नहीं किया गया है।
नए एक्टर को मिलेगा लीड रोल
खबरों के मुताबिक अक्षय कुमार इस फिल्म में नजर नहीं आने वाले हैं। ऐसे में अब लोगों को नए एक्टर के बारे में जानने की उत्सुकता है। फिलहाल कास्टिंग शुरू नहीं की गई है और बताया जा रहा है कि जल्द ही सितारों को फिल्म के लिए चुन लिया जाएगा। वैसे यह भंसाली स्टूडियो की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक है जिसका फैन बेस बहुत स्ट्रॉन्ग है। ऐसे में अक्षय को लीड रोल से हटाना एक बड़ा रिस्क है।
फिल्म ने की थी खूब कमाई
फिल्म के पहले हिस्से की बात करें तो साल 2012 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा को देखा गया था। प्रभु देवा की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के गाने की कुछ स्टेप्स आज भी लोगों के बीच मशहूर है। यह एक साउथ फिल्म की रीमेक थी। इसके एक्शन कॉमेडी जॉनर को लोगों ने बहुत पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी और गाने भी हिट हुए थे।






