RRR : Jr NTR और Ram Charan के एक्शन का डबल डोज, फिल्म का ट्रेलर मचा रहा धूम

RRR : Jr NTR और Ram Charan के एक्शन का डबल डोज, फिल्म का ट्रेलर मचा रहा धूम

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट।  ब्लॉकबस्टर फिल्मों की मशीन माने जाने वाले राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) अगले महीने रिलीज होगी लेकिन उससे पहले रिलीज फिल्म 3 मिनट 7 सेकण्ड के ट्रेलर ने धूम मचा दी है।  ट्रेलर में जूनियर एनटीआर और राम चरन एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं।  ट्रेलर फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।

फिल्म आरआरआर (RRR) के ट्रेलर को जूनियर एनटीआर, राम चरन सहित फिल्म से बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।  फैंस इसे ट्विटर पर रीट्वीट कर आगे बढ़ा रहे हैं। फिल्म 7 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  फिल्म RRR में दक्षिण भारत के इन दो सुपर स्टार के आलावा बॉलीवुड के सुपर स्टार अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें – MP पंचायत चुनाव पर HC का बड़ा फैसला, सामने आया विवेक तंखा और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

वीवी दानय्या द्वारा निर्मित फिल्म RRR तेलुगु के अलावा तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में भी रिलीज होगी।  फ़िलहाल फिल्म के ट्रेलर को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखकर समझ आ रहा है कि राजामौली की RRR फिर एक बड़ा  रही है।

 ये भी पढ़ें – नक्सलियों ने फिर दी चुनौती, सप्ताह में तीसरी बार सड़क निर्माण कर में लगी मशीनें जलाई

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews