Priya Prakash Statement: गाने में आंख मारने के सीन पर 5 साल बाद मचा बवाल, एक्ट्रेस के बयान पर बुरी तरह भड़के डायरेक्टर

Priya Prakash Statement

Priya Prakash Statement: साल 2018 में स्कूल ड्रेस पहनी एक लड़की की आंख मारने वाली वीडियो ने रातों-रात इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। यह वीडियो फिल्म ओरु अदार लव के एक गाने की थी और इसमें दिखाई दे रही लड़की कोई और नहीं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर थी।

इस बात को 5 से 6 साल बीत चुके हैं और अब एक्ट्रेस ने एक ऐसा दावा कर दिया है, जिसके बाद डायरेक्टर उमर लुलु को गुस्सा आ गया है और वह एक्ट्रेस पर भड़क गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार ये पूरा मामला क्या है।

Priya Prakash का बयान

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि गाने में विंक वाला आइडिया उन्होंने ही दिया था। फिल्म के गाने में आइब्रो उठाकर आंख मारने का विचार उनका ही था। प्रिया ने जब यह बात कही तो उनका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और हर जगह इसकी चर्चा की जाने लगी।

भड़क गए डायरेक्टर

जब इस बात की जानकारी फिल्म के डायरेक्टर उमर लुलु को लगी तो बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर मेमोरी लॉस की दवा की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस पर निशाना साधा है और अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने लिखा बेचारा बच्चा 5 साल बाद भूल गया है, यह दवा मेमोरी लॉस के लिए बेस्ट है। डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को इसका इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

आगे डायरेक्टर ने बताया कि आंख मारने का विचार एक्ट्रेस का नहीं था बल्कि उन्हें दिया गया था। साथ ही उन्होंने 5 साल पुराने एक इंटरव्यू का क्लिप भी शेयर किया है। जिसमें प्रिया यह बता रही हैं कि उन्हें आंख मारने के लिए बोला गया था।

फिल्म के गाने Manikya Malaraya Poovi को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और इसे यूट्यूब पर 107 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिलहाल डायरेक्टर के बयान और तंज पर एक्ट्रेस ने किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews