
Rupali Ganguly : अनुपमा फिल्म रूपाली गांगुली अपने दमदार एक्टिंग के लिए दर्शकों की फेवरेट बन चुकी है। इस सीरियल ने उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचा है। दरअसल, यह शो घरेलू महिलाओं के संघर्ष और उनके आत्मसम्मान की कहानी पर आधारित है। इस शो के लिए रूपाली गांगुली को बहुत सारे पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
इसी बीच एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ईशा वर्मा के साथ विवाद चर्चा में है, जब दोनों के बीच सोशल मीडिया पर वार जारी है।
ईशा ने कसा तंज
दरअसल, ईशा वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तंज करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि पैसा सच्चाई को बस कुछ समय तक के लिए छुपा सकता है। चरित्र कहने से नहीं, बल्कि करने से होता है। फेम, पैसा और पावर सच्चाई को कुछ समय तक ही दबा सकता है, लेकिन इसके नुकसान को कभी मिटा नहीं सकता। आपके कैरेक्टर को आपका वर्क ही डिफाइन करता है, इसलिए भरोसा रखें। कर्म और यूनिवर्स सब कुछ ठीक करेंगे।

किसी का नाम नहीं किया मेंशन
इसके अलावा, ईशा ने एक और पोस्ट स्टोरी पर शेयर किया। जिसके कैप्शन में लिखा था कि हां यह एक कमेंट का जवाब है। अगर मैं आगे बढ़ सकती हूं, तो सबसे आगे बढ़ सकती हूं। हालांकि, इस पोस्ट में किसी का नाम मेंशन किया हुआ नहीं है, लेकिन इसे पढ़ कर यूजर्स को साफ तौर पर यह समझ में आ रहा है कि यह पोस्ट रूपाली गांगुली के लिए ही है।

जानें पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला ईशा वर्मा के सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि रूपाली गांगुली के बारे में कौन नहीं जानता वह 12 सालों तक अश्विनी के वर्मा के साथ रिलेशनशिप में रही यह जानते हुए कि वह शादीशुदा है। जिनकी पिछली शादी से दो बेटियां हैं, उन्होंने मुझे और मेरी बहन को अलग करने की कोशिश की। बात इतनी बिगड़ चुकी थी कि ईशा ने रूपाली गांगुली पर हरासमेंट के आरोप लगाए थे। वहीं, एक्ट्रेस ने भी ईशा के खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इस नोटिस में एक्ट्रेस ने कहा था कि ईशा के द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण वह मेंटली परेशान है, जिस कारण उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट भी लेना पड़ा है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

