‘हिट मशीन’ के नाम से मशहूर थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, पहली सैलरी में मिला था 1 रुपया, लड़कियों के बीच मशहूर है इनका सालों पुराना ट्रेंड

बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हुए हैं जिन्होंने सफलता तो खूब हासिल की लेकिन उनकी जिंदगी अकेले गुजरी। आज हम आपको इंडस्ट्री की हिट मशीन के बारे में बताते हैं।
Sadhana

सिनेमा जगत में अभी तक कई ऐसी एक्ट्रेस हुई हैं, जिन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की है। किसी को अपने दमदार एक्टिंग तो किसी को खूबसूरती की वजह से चर्चा मिली। आपको बता दें कि 60 के दशक में एक ऐसी ही सुपरस्टार थी जो खूबसूरती और एक्टिंग के मामले में सभी को मात देती थी। जब उनका पिक टाइम चल रहा था तब उन्होंने एक के बाद 11 हिट फिल्में दी थी और उन्हें बॉलीवुड की हिट मशीन कहा जाता था।

किसी भी कलाकार के फेमस होने के तार सीधा उसकी फिल्मों से जुड़े होते हैं। अगर फिल्में सफल होती है तो वही हो जाते हैं और अगर नहीं होती तो उन्हें फ्लॉप कह दिया जाता है। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह साधना शिवदासानी हैं। जिन्हें इंडस्ट्री के लोग और फैंस साधना के नाम से पहचानते हैं। 1941 को कराची में जन्मी एक्ट्रेस बंटवारे के बाद भारत आ गई और मुंबई में सेटल हुई। अपने स्कूलिंग के दौरान उन्हें पहला ब्रेक श्री 420 में मिला था। चलिए आज उनके बारे में जानते हैं।

एक रुपए थी पहली फीस

साधना का किरदार श्री 420 में वैसे तो छोटा सा था लेकिन उन्होंने दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी। इस छोटी सी भूमिका के लिए उन्हें खूब प्यार मिला। 1958 में पहली बार वह लीड एक्ट्रेस के तौर पर अबाना में नजर आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को सिर्फ 1 रुपए फीस मिली थी।

7 साल में साधना की 11 हिट (Sadhana)

साधना को हिट मशीन का नाम इसलिए मिला क्योंकि सिंधी मूवी के बाद उन्होंने लव इन शिमला से 1960 में हिंदी सिनेमा में कदम रखा। हिंदी सिनेमा में कदम रखने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 1960 से 1959 तक 19 फिल्मों में काम किया। इनमें से 11 फिल्में ऐसी थी जो बैक टू बैक हिट साबित हुई। इसी सफलता ने उन्हें इंडस्ट्री की हिट मशीन बना दिया।

ब्रेक लेना पड़ा भारी

साधना का करियर बॉलीवुड में बहुत अच्छा चल रहा था लेकिन वह हाइपोथायरॉएड से बीमार हो गई। इस बीमारी की वजह से उन्हें ब्रेक लेना पड़ा और इलाज के लिए वह बॉस्टन चले गई। 2 साल का ब्रेक उन्हें भारी पड़ा और कई फिल्में उनके हाथ से निकल गई। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और 1969 में इंतकाम से एक बार फिर कमबैक किया।

शुरू किया था ट्रेंड

बॉलीवुड के सितारे अक्सर नए-नए ट्रेंड सेट करते हैं। आपने कहीं लड़कियों को फ्रिंज हेयरकट स्टाइल करते हुए देखा होगा। इस हेयर स्टाइल को साधना ने ही शुरू किया था। यह उन्होंने अपने पति आरके नायर की सलाह पर किया था और इसे इतना पसंद किया गया कि यह साधना कट के नाम से फेमस हो गया।

अकेले गुजरा आखिरी समय

डायरेक्टर आरके नायर से शादी करने के बाद 1995 में नायर का निधन हो गया। उनके जाने के बाद एक्ट्रेस अकेली पड़ गई क्योंकि उनकी कोई औलाद नहीं थी। समय गुजारने के लिए उन्होंने इंडस्ट्री की एक्ट्रेस के साथ हैंग आउट करना शुरू किया लेकिन आखिरी समय उन्हें अकेले गुजरना पड़ा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews