
Shahrukh Khan : करोड़ों युवा दिलों की धड़कन बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से अपने प्रशंसकों का दिल जीतने की तैयारी कर ली है। फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान आएदिन मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं और एक बार फिर अपनी फिल्म डंकी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जिसकी शूटिंग सऊदी अरब में चल रही थी। जिसका शेड्यूल को खत्म कर लिया गया है। जिसके बाद शाहरुख खान ने वीडियो शेयर कर धन्यवाद दिया है।
इंस्टाग्राम में किया शेयर
आइए सबसे पहले वीडियो के बारे में आपको बताते हैं। वीडियो में अभिनेता एक मैदान और पहाड़ के खुबसुरत लोकेशन में नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहरुख ब्लैक कोट और गॉगल्स में नजर आते हुए अपनी बात शुरू करते हैं। उन्होंने कहा कि, ‘डंकी जैसी फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को सऊदी में खत्म करने से बेहतर कोई फीलिंग नहीं है। हमें बेहतरीन लोकेशन और बढ़िया मेहमानदारी देने के लिए शुक्रिया। मैं राज सर और पूरे कास्ट एंड क्रू संग सभी को बड़ा शुक्रान (शुक्रिया) कहता हूं।भगवान आपके साथ रहे।’ साथ ही उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सऊदी अरब के संस्कृति मंत्रालय, टीम और जिन्होंने ने भी डंकी के शूट में मदद की उन सभी का बहुत शुक्रिया।
View this post on Instagram
दिसंबर 2023 को होगा रिलीज
डंकी फिल्म में शाहरुख के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू और विक्की कौशल अहम भूमिका में दिखाई देंगे जो कि साल 2023 के दिसंबर में रिलीज की जाएगी। फिल्म को राजकुमार हीरानी ने निर्देश किया है। बता दें राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान की यह पहली फिल्म है। जिसे उन्होंने खुब मस्ती करते हुए शूट किया है। वहीं, इस फिल्म को लेकर उनके फैंस बड़ी बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

