Saif Ali Khan: करीना से पहले इस लड़की को दिल दे बैठे थे सैफ अली खान, बस इस वजह से टूट गया था रिश्ता

Saif Ali Khan: करीना से पहले इस लड़की को दिल दे बैठे थे सैफ अली खान, बस इस वजह से टूट गया था रिश्ता

Saif Ali Khan : बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर की कैमस्टरी से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है। करीना से पहले अमृता सिंह सैफ की पत्नी थीं। जिनसे तलाक के बाद सैफ अली खान ऐसी लड़की के इशिम में पड़े थे, जिसकी कहानी हर किसी को शायद नहीं मालूम है। बता दें जिस समय अभिनेता को उस लड़की से प्यार हुआ था उस वक्त सैफ गो बच्चों के पिता थे और तभी उनका तलाक भी नहीं हुआ था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमृता सिंह और सैफ अली खान के रिश्ते में उसी लड़की को लेकर दूरियां आई थी।

इटालियन मॉडल से हुआ प्यार

दरअसल, सैफ अली खान को जिस लड़की से प्यार हुआ था वो कोई और नहीं बल्कि एक इटालियन मॉडल थी। जिसका नाम रोजा कैटलानो था। अमृता सिंह से तलाक लेने के बाद रोजा कैटलानों संग रिलेशनशिप में आ गए थे लेकिन साल 2007 में रोजा के दिए एक इंटरव्यू ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया था।

रोजा ने इंटरव्यू में कही ये बातें…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोजा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सैफ ने उन्हें अंधेरे में रखा था। सैफ ने उन्हें नहीं बताया था कि वह शादीशुदा हैं। रोजा ने कहा था कि जब वह इंडिया आईं तब उन्हें पता लगा कि सैफ अपने घर नहीं कहीं और रहते हैं औऱ मुझसे मिलने के बाद उनका डिवोर्स हुआ है औऱ वह दो बच्चों के पिता हैं।

4 बच्चों के पिता हैं सैफ

इस  लव स्टोरी के खत्म होने के बाद छोटे नवाब की जिंदगी में करीना कपूर की एंट्री हुई। बता दें फिल्म ‘टशन’ के सेट पर करीना कपूर और सैफ दोनों को इश्क का परवान चढ़ा। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और फिर शादी कर ली। आज करीना कपूर और सैफ अली खान दो बच्चों के माता-पिता हैं। वहीं, सैफ 4 बच्चों के पिता हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews