एयरपोर्ट पर सैफ अली खान का चढ़ा पारा, स्टाफ मेंबर पर भड़कते आए नजर

एयरपोर्ट पर सैफ अली खान का चढ़ा पारा, स्टाफ मेंबर पर भड़कते आए नजर

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान एक ऐसे एक्टर है जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सैफ अली खान अपना आधे से ज्यादा समय परिवार के साथ बिताते हैं। हाल ही में सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर और दोनों बेटे जेह और तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। इस बीच सैफ अली खान का एयरपोर्ट का गुस्से वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोर-शोरों से वायरल हो रहा है।

दरअसल, सैफ अली खान अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए रविवार की दोपहर वेकेशन पर निकले। इस दौरान एयरपोर्ट पर सैफ अली खान अपने ही स्टाफ मेंबर के साथ बहस करते नजर आए। वायरल वीडियो में एक्टर की आवाज साफ सुनाई नहीं दे रही है। लेकिन उनके बॉडी लैंग्वेज से यह साफ नजर आ रहा है कि मामला थोड़ा गर्म है। अगर वीडियो में साफतौर पर बॉडी लैंग्वेज देखी जाए, तो ऐसा लग रहा है कि सैफ अपने स्टाफ से बैग और लग्गेज के बारे में बात कर रहे हैं। बढ़ती बहस को देखते हुए करीना कपूर बीच बचाव करने के लिए आगे आते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कई लोग सैफ अली खान को उनके रूड व्यवहार की वजह से ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews