
शाहरुख खान के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दरअसल उन्होंने कर्तव्य की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। जानकारी दे दें कि फिल्म 15 मई को Netflix पर रिलीज होगी। वहीं पोस्टर सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म में सैफ अली खान एक ऐसे पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे, जो अपने कर्तव्य और निजी जिंदगी के बीच फंसा हुआ है।
दरअसल कहानी में दिखाया गया है कि कैसे फैसलों का दबाव इंसान को अंदर से तोड़ देता है और सही-गलत की लाइन धीरे-धीरे धुंधली होने लगती है। पोस्टर में सैफ का लुक काफी गंभीर और इंटेंस नजर आ रहा है जिससे साफ है कि फिल्म का टोन काफी डार्क और रियलिस्टिक होगा।
View this post on Instagram
कर्तव्य फिल्म की कहानी
बता दें कि कर्तव्य सिर्फ एक क्राइम ड्रामा नहीं है बल्कि यह एक इमोशनल और साइकोलॉजिकल जर्नी भी दिखाने वाली है। फिल्म की कहानी ऐसे हालात को दिखाती है जहां एक अधिकारी को अपने परिवार की सुरक्षा और अपने फर्ज के बीच चुनाव करना पड़ता है। वहीं इस फिल्म में रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और मनीष चौधरी जैसे मजबूत कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि फिल्म को Red Chillies Entertainment के बैनर तले बनाया गया है जिसकी प्रोड्यूसर गौरी खान हैं।
OTT पर बढ़ रहा क्राइम ड्रामा ट्रेंड
वहीं डायरेक्टर पुलकित की इस कहानी को लेकर इंडस्ट्री में पहले से चर्चा है कि यह एक रॉ और ग्राउंडेड स्टोरी होगी, जो सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि सोचने पर मजबूर करेगी। दरअसल पिछले कुछ सालों में Netflix जैसे प्लेटफॉर्म पर क्राइम और पुलिस बेस्ड कहानियों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। दर्शक अब सिर्फ मसाला फिल्म नहीं बल्कि रियल और रिलेटेबल कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में कर्तव्य इस ट्रेंड को और मजबूत कर सकती है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका नैरेटिव है जो सिर्फ एक केस सुलझाने की कहानी नहीं बल्कि एक इंसान के अंदर चल रही लड़ाई को दिखाता है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

