
सैयारा (Saiyaara) हाल ही में रिलीज हुई एक शानदार म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिस पर दर्शकों ने बहुत प्यार बरसाया है। इसकी कहानी से लेकर गाने सभी दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं। अगर अपने बड़े पर्दे पर इस फिल्म को नहीं देखा है तो अब आप इसे घर बैठे देख सकते हैं। 12 सितंबर को इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाने वाला है।
यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को थिएटर में रिलीज हुई थी। अब ये नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। जिन लोगों ने इसे सिनेमाघर में नहीं देखा है वह घर पर इसे बहुत आसानी से देख सकते हैं। हालांकि जिन लोगों के पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन है केवल वही इसे देख सकेंगे।
जमकर चढ़ा खुमार
सैयारा इस साल रिलीज हुई एक ऐसी हिट साबित हुई जिसे दर्शकों को दीवाना बना दिया। फिल्म की रिलीज से पहले लोगों ने सोचा नहीं था कि उनके बीच इतनी शानदार कहानी आने वाली है। जब यह थिएटर में रिलीज की गई तो इसकी लव स्टोरी ने कई लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया। सोशल मीडिया पर एक नहीं बल्कि अनगिनत वीडियो सामने आए जिसमें लोग थिएटर में बैठकर आंसू बहते या फिर अपने प्रेमी को याद करते हुए दिखाई दिए। यह कहना गलत नहीं होगा कि यंगस्टर्स पर इस फिल्म का जोरदार खुमार चढ़ा। इस खुमार का असर फिल्म के कलेक्शन को देखकर साफ तौर पर लगाया जा सकता है।
कितना रहा Saiyaara का कलेक्शन
40 से 50 करोड़ के बजट में बनी मोहित सूरी की इस फिल्म में 576 करोड़ का बिजनेस किया है। यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। यशराज बैनर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को 2004 में आई कोरियन मूवी ए मोमेंट टू रिमेंबर पर बनाया गया है।
अहान और अनीत की एक्टिंग
इस फिल्म से अहान पांडे ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। अहान को स्ट्रगल कर रहे हैं म्यूजिशियन ऋषि कपूर और अनीत पड्डा को वाणी के किरदार में देखा गया है जो एक शर्मीली सी लड़की है और कविताएं लिखने का शौक रखती है। दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि सब कुछ बदल जाता है लेकिन आखिर में प्यार की जीत होती है। फिल्म में राजेश कुमार, गीता अग्रवाल, वरुण बडोला, आलम खान, शाद रंधावा, शान ग्रोवर, नील भूपालम जैसे सितारे सपोर्टिंग रोल में हैं।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

