
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा पर दर्शक जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इस साल की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।
इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी और गाने दोनों से ही दर्शकों का दिल जीता है। सिनेमाघर में तो इसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया ही है, लेकिन अब इसके ऑनलाइन रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि इस कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा तो चलिए हम आपको बता देते हैं।
OTT पर कब आएगी सैयारा (Saiyaara)
सैयारा ने हिंदी सिनेमा में जो सनसनी बचाई है उसकी वजह से इसे काफी लंबे समय तक याद रखा जाने वाला है। ऑडियंस और क्रिटिक्स नहीं इसे पॉजिटिव रिस्पांस दिया है। थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब ये ओटीटी पर दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 सितंबर को इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। लंबे समय से फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं, जो अब जल्दी खत्म होने वाला है। अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो अब आप घर बैठे इसे देख सकेंगे।
बॉक्स ऑफिस पर बनाए रिकॉर्ड्स
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सैयारा नहीं कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। इस फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 335.5 करोड़ रहा। वही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 568 करोड रुपए कमा चुकी है। किसी भी डेब्यू स्टार के लिए यह अब तक की सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली पहली मूवी है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

