Salaar की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, धड़ल्ले से बिक रहे टिकट

Salaar Advance booking

Salaar Advance Booking: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सालार’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सिर्फ 5 दिनों का वक्त बाकी है जिसके बाद यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और टिकट धड़ल्ले से बिक रही है। आज आपको इसकी एडवांस बुकिंग के बारे में जानकारी देते हैं।

किसने बुक किया पहला टिकट

फिल्म ‘सालार’ को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। इसकी रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है लेकिन अब यह 22 दिसंबर को रिलीज की जाने वाली है। कुछ राज्यों में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसका पहला टिकट ‘बाहुबली’ डायरेक्टर एसएस राजामौली ने खरीदा है। इस बारे में प्रोडक्शन कंपनी होमेबल फिल्म की ओर से एक तस्वीर शेयर की गई है। इस तस्वीर में एसएस राजामौली, प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ सारी कास्ट को हाथों में टिकट लिए हुए देखा जा सकता है।

कहां शुरू हुई एडवांस बुकिंग

फिल्म ‘सालार’ की एडवांस बुकिंग की बात करें तो कर्नाटक, बेंगलुरु और केरल में यह शुरू हो चुकी है। अब तक फिल्म से जुड़े जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक अब तक इसके 22000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। टिकट की बिक्री से फिल्म को अब तक 49 लाख से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। यह टिकट तमिल, मलयालम और तेलुगु भाषा के लिए बिके हैं।

नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म ‘सालार’ में प्रभास को मुख्य किरदार में देखा जाने वाला है। उनके साथ श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, श्रेया रेड्डी जैसे कलाकारों को देखा जाएगा। दर्शक फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से प्रभास ने कोई हिट फिल्म दी है इस वजह से उनकी इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews