Salaar Teaser: एक्शन थ्रिलर ‘सालार’ का दमदार टीजर रिलीज, जबरदस्त अंदाज में नजर आए प्रभास

Salaar

Salaar Teaser Out: फेमस डायरेक्टर प्रशांत नील की मच अवेटेड फिल्म सालार का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस इंतजार की एक्साइटमेंट को मेकर्स ने और भी बढ़ा दिया है क्योंकि आज सुबह फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 6 जुलाई को सुबह 5:12 पर रिलीज किया गया यह टीजर काफी शानदार लग रहा है और कुछ ही घंटों में वायरल हो चुका है। इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

शानदार है सालार का टीजर

जो टीजर वीडियो शेयर किया गया है वह काफी शानदार नजर आ रहा है। इसकी शुरुआत टीनू आनंद के साथ होती है जो गाड़ी पर बैठे हुए दिखाई देते हैं और बंदूक पकड़े कहीं लोग उन्हें निशाना बनाते दिखाई देते हैं। यहां उनके एक शानदार डायलॉग के बाद प्रभास की दमदार एंट्री बताई गई है, जो चाकू और राइफल हाथों में लिए दुश्मनों की छुट्टी कर देते हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन की झलक भी वीडियो में दिखाई गई है और ऐसा लग रहा है कि वह विलेन के किरदार में दिखाई देने वाले हैं।

वायरल हुआ टीजर

फिल्म का टीजर लोगों के होश उड़ाते नजर आ रहा है और रिलीज के आधे घंटे में इसने ढाई लाख व्यूज का आंकड़ा पार कर दिया था। पूरी वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दमदार एक्शन ट्रेलर फिल्म होने वाली है जो दर्शकों को जमकर एंटरटेन करेगी। टीजर रिलीज होने के बाद ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है। इस फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, श्रिया रेड्डी, ईश्वरी राव मुख्य किरदारों में दिखाई देने वाले हैं।

Salaar

इस दिन होगी रिलीज

फिल्म के धांसू टीजर के साथ इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। 28 सितंबर 2023 को इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम में रिलीज किया जाएगा। प्रभास की आदिपुरुष कमाई के मामले में तो अच्छी रही है लेकिन दर्शकों का दिल नहीं जीत सकी। ऐसे में सालार से लोगों को काफी उम्मीद हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews