दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, पिता को देखने अस्पताल पहुंचे सलमान

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में आईसीयू में एडमिट किया गया है।
Salim Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज फिल्म राइटर सलीम खान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। 90 साल के सलीम खान को आईसीयू में रखा गया है।

सलीम खान ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना बेहतरीन योगदान दिया है। इस उम्र में उनकी अचानक बिगड़ी तबीयत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की टेंशन को बढ़ा दिया है। शोले और जंजीर जैसी आईकॉनिक फिल्मों की कहानी लिखने वाली सलीम के लिए हर कोई दुआ करता हुआ दिखाई दे रहा है। खबर लगते ही सलमान खान भी अपने पिता से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे।

बिगड़ी सालों खान की तबीयत

सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ मिलकर बॉलीवुड की कई कल्ट फिल्मों की कहानी लिखी है। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। सलीम का बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य चर्चा का विषय बन गया है।

सलमान खान पहुंचे अस्पताल

अपने पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी लगते ही सलमान खान ने अपने सारे शेड्यूल कैंसिल कर दिए हैं और वह अस्पताल पहुंचे हैं। अब तक परिवार की तरफ से इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन इस तरह से सलीम की तबीयत बिगड़ना फैंस के लिए चिंता का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर हर कोई उनके ठीक होने की कामना कर रहा है।

इन फिल्मों की लिखी कहानी

स्क्रीन राइटर के तौर पर सलीम खान ने हिंदी सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्मों की कहानी लिखी है। जावेद अख्तर के साथ उन्होंने शोले, सीता गीता, दीवार, जंजीर, मिस्टर इंडिया, हाथी मेरे साथी जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews