Salman Aishwarya Pic: सालों बाद एक फ्रेम में नजर आए सलमान खान और ऐश्वर्या राय, फोटो देख हैरान हुए फैंस

Salman Aishwarya Pic

Salman Aishwarya Pic Viral: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा ही सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। उनकी कोई फिल्म या प्रोजेक्ट आने वाला हो या नहीं लेकिन वह हमेशा मीडिया की चर्चा का हिस्सा रहते हैं। फैंस उन्हें जहां भी देखते हैं वहां पर हुजूम लगा हुआ दिखाई देता है और हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब रहता है।

इस अंदाज में नजर आए सलमान खान

पिछले दिनों सलमान खान को अंबानी फैमिली के कल्चरल सेंटर के इवेंट में स्पॉट किया गया इस दौरान वह डार्क ग्रीन रंग के सूट में बहुत ही स्टाइलिश लग रहे थे। इस आउटफिट को उन्होंने ब्लैक रंग की शर्ट के साथ कैरी किया हुआ था और हर बार की तरह इस बार भी उनका दबंग अवतार फैंस का दिल जीत रहा है।

इन सभी के बीच सलमान खान की कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दरअसल इस इवेंट में बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय भी स्टाइलिश अंदाज में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची थी। इवेंट के दौरान की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें सलमान और ऐश्वर्या एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं और यही फैंस के बीच चर्चा का विषय है।

Salman Aishwarya Pic

इस अंदाज में दिखी ऐश्वर्या राय

NMACC के इस इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरत बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची थी। दोनों मां बेटी ने मीडिया के सामने पोज भी दिए और इस बार भी दोनों की खूबसूरती देखने लायक थी।

ऐश्वर्या ने जहां ब्लैक रंग का सूट पहन रखा था तो वहीं आराध्या भी इंडियन आउटफिट में अपनी क्यूट स्माइल के साथ बहुत खूबसूरत लग रही थी।

Salman Aishwarya Pic

यहां देखें Salman Aishwarya Pics

इस बात को सालों बीत चुके हैं जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय को फैंस ने एक ही फ्रेम में देखा होगा। सभी जानते हैं कि इनके बीच रिलेशनशिप था लेकिन सलमान के गुस्से की वजह से यह दोनों अलग हो गए थे और फिर ऐश्वर्या विवेक ओबरॉय के साथ रिलेशनशिप में थी और इससे सलमान बहुत नाराज थे।

Salman Aishwarya Pic

उन्होंने विवेक ओबरॉय को फोन कर बहुत बुरा कहा था जिस पर एक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान की बातें मीडिया के सामने रखी थी जो ऐश्वर्या राय को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था, इस तरह से वह विवेक से भी दूर हो गई थी लेकिन उसके बाद उन्होंने कभी सलमान की तरफ पलट कर नहीं देखा।

दोनों के बीच हुई यही कहानी इनके अब तक कभी भी साथ ना दिखाई देने की वजह बताई जाती है। लेकिन सालों बाद जब एक बार फिर इन दोनों कलाकारों को फैंस ने साथ में देखा तो चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

साथ दिखे Salman Aishwarya

अंबानी परिवार के इवेंट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान और नीता अंबानी हॉलीवुड के स्पाइडर मैन टॉम हॉलैंड के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर को जब ध्यान से देखा जाएगा तो फ्रेम में ऐश्वर्या भी अपनी बेटी आराध्या के साथ दूसरी और खड़ी हुई नजर आ रही है। तस्वीर के एक साइड सलमान खान खड़े हुए हैं और दूसरी और ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ चलती हुई जा रही है।

सोशल मीडिया पर आने के बाद इस तस्वीर ने धमाल मचा दिया है और हर जगह इस बारे में चर्चा की जा रही है। लोगों का कहना है कि अलग-अलग कोने में ही सही लेकिन एक बार फिर ऐश्वर्या और सलमान को एक फ्रेम में देखकर उन्हें खुशी हो रही है, वहीं कुछ लोग इस बात से हैरान भी नजर आ रहे हैं।

भाईजान ने मीडिया के साथ दिया पोज

NMACC के दूसरे दिन सलमान खान रॉयल एंट्री लेते हुए दिखाई दिए इस दौरान उन्होंने एक बार फिर सभी को अपना दीवाना बना दिया। वहां खड़ी पैपराजी ने उनकी जमकर तस्वीरें ली और उसके बाद अपने साथ तस्वीरें क्लिक करवाने को भी कहा।

भाईजान ने भी सभी का दिल रखते हुए वह मौजूद सभी मीडिया पर्सन के साथ फोटो क्लिक करवाई। उनका ये वीडियो मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके अंदाज की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बॉलीवुड का बाप, दूसरे ने कहा असली हीरो तो अब आया है। एक अन्य के कहा गोल्डन हार्ट सल्लू भाई। इस इवेंट में सलमान खान ने वहां आए कई सितारों के साथ मीडिया के सामने पोज दिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews