Salman Karan Movie: 25 साल बाद भाईजान ने करण जौहर से मिलाया हाथ, इस फिल्म में आएंगे नजर

Salman Karan Movie

Salman Karan Movie in 2024: सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के जरिए उनके साथ कई कलाकारों ने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया है।

वहीं बीते दिनों फिल्म पर होस्ट करने के बाद सलमान वैसे भी चर्चा में हैं। इसी बीच उनसे जुड़ी एक चौंका देने वाली जानकारी सामने आई है। खबर को सुनने के बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है क्योंकि मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि सलमान और करण जौहर एक फिल्म पर साथ काम करने वाले हैं।

25 साल बाद आएगी Salman Karan Movie

सलमान खान ने करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है में सपोर्टिंग एक्टर का किरदार निभाया था। 25 साल बाद एक बार फिर ये एक दूसरे के साथ काम करने जा रहे हैं। हर कोई इन्हें साथ में काम करता देखने के लिए बेताब है।

जानकारी के मुताबिक इन दोनों सुपरस्टार को फिल्म का डायरेक्टर भी मिल चुका है। इस फिल्म को कोई और नहीं बल्कि शेरशाह के डायरेक्टर विष्णु वर्धन डायरेक्ट करने वाले हैं। लंबे समय से इन सब की आपस में बात चल रही है लेकिन फिलहाल कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं हुआ है।

2024 में आएगी फिल्म

जानकारी के मुताबिक सलमान खान की ये फिल्म 2024 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि इसके लिए विष्णु से अच्छा डायरेक्टर कोई नहीं हो सकता। उन्होंने ना सिर्फ शेरशाह जैसी बेहतरीन फिल्म बनाई है बल्कि साउथ की कई फिल्मों का भी डायरेक्शन किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान

भाईजान फिलहाल किसी का भाई किसी की जान में नजर आ रहे हैं और अब वह जल्दी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख का कैमियो होने की बात कही जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews