टाइगर 3 के पहले गाने का टीजर आउट, ‘लेके प्रभु का नाम’ पर थिरकते दिखे सलमान-कटरीना

Leke Prabhu Ka Naam

Leke Prabhu Ka Naam: सुपरस्टार सलमान खान और कटरीना कैफ इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमा घरों में रिलीज की जाने वाली है। बीते दिन सलमान ने अपनी फिल्म के पहले गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ का एक पोस्टर शेयर किया था। अब इस गाने का एक शानदार टीजर रिलीज किया गया है जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

टाइगर 3 के गाने का टीजर आउट

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर फैंस के बीच अच्छी खासी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। यह फिल्म 12 नवंबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इसी बीच सलमान और कैटरीना को अरिजीत सिंह की आवाज में गए गए फिल्म के पहले गाने ‘लेके प्रभु का नाम पर’ थिरकते हुए देखा गया। हाल ही में एक्टर ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया था और दूसरे ही दिन इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि सलमान के लिए गाया अरिजीत का यह पहला गाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों के बीच कुछ सालों पहले विवाद हुआ था उसके बाद यह एक दूसरे से बातचीत नहीं करते थे लेकिन अब सब कुछ ठीक हो चुका है।

धमाका करेगी टाइगर 3

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं और कहा जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। फैंस का कहना है कि यह ‘पठान’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है और ‘गदर 2’ के रिकॉर्ड भी एक झटके में टूट जाएंगे। फिलहाल सलमान अपनी इस फिल्म को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं जिसमें इमरान हाशमी को भी विलेन के किरदार में देखा जाएगा। 12 नवंबर को टाइगर अपनी इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews