साउथ की रीमेक है सलमान खान की ये 5 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर रही ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको उनकी कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनकी कहानी साउथ की फिल्मों से ली गई है। ये बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुई।
Salman Khan

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक है। उनकी फिल्मों को सफलता के लिए कहानी या एक्शन की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि लोग नाम से ही थिएटर में फिल्म देखने के लिए पहुंच जाते हैं। ईद हो या फिर दिवाली सलमान खान अपने दर्शकों के लिए कोई ना कोई फिल्म जरूर लेकर आते हैं, जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिलता है। अपने अब तक के फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है।

अगर किसी भी फैन से सलमान खान की फिल्मों के बारे में पूछा जाएगा तो एक लंबी लिस्ट सामने आएगी जिसमें उन्होंने काम किया है। सलमान की हर मूवी लगभग ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। क्या आप जानते हैं कि उन्होंने साउथ रीमेक फिल्मों में भी काम किया है। इनमें से कुछ को छोड़कर बाकी सभी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। चलिए आज हम आपको यही फिल्मों के बारे में बताते हैं।

तेरे नाम (Salman Khan)

साल 2003 में आई इस फिल्म में सलमान खान का राधे भैया लोक आज भी लोगों के बीच प्रसिद्ध है। इश्क में दीवाने हुए आशिक के किरदार में सलमान खान को देखने के बाद आज भी उनके फैन इस आशिक अंदाज में घूमते नजर आते हैं। यह फिल्म 1999 में आई तमिल फिल्म सेतु का रीमेक थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

नो एंट्री

साल 2005 में फिल्म नो एंट्री आई थी जिसे दर्शकों के बीच जबरदस्त पहचान बनाई थी। इस फिल्म के गाने से लेकर कहानी सभी बॉक्स ऑफिस पर हिट हुए थे। यह 2002 में आई तमिल फिल्म चार्ली चैपलिन की रीमेक है।

बॉडीगार्ड

2011 में भाईजान की फिल्म बॉडीगार्ड रिलीज की गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था और इसके गाने आज भी लोगों को पसंद आते हैं। 2010 में आई मलयालम फिल्म का रीमेक है जो इसी नाम से रिलीज की गई थी।

रेडी

यह सलमान खान की हिट और सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में से एक है जिसमें उनके साथ अपनी असीन को देखा गया था। 2011 में रिलीज हुई ये फिल्म 2008 की तेलुगु फिल्म राम पोथीनेनी का रीमेक थी।

वांटेड

सलमान खान की इस फिल्म में दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ी थी। इसमें एक्टर के एक्शन से लेकर एक्ट्रेस संग रोमांस सब कुछ बहुत पसंद किया गया था। 2009 में रिलीज की गई है फिल्म तेलुगु पिक्चर पोकिरी का हिंदी रीमेक है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews