Salman Khan को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मांगी गई 2 करोड़ की फिरौती

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लगातार धमकियों का सामना कर रहे हैं। अब एक बार फिर उनसे 2 करोड रुपए की फिरौती की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है।
Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वैसे तो लंबे समय से उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल रही है, लेकिन मुंबई में जबसे एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है, तब से सलमान काफी ज्यादा चर्चा में हैं। सिद्दीकी की हत्या के बाद भी सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई है।

बीते दिनों मुंबई पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से एक सब्जी बेचने वाले युवक को गिरफ्तार किया था जिसने सलमान खान से दो करोड रुपए की फिरौती मांगी थी। इसी बीच अब एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस धमकी में भी दो करोड रुपए की रंगदारी की मांग की गई है। धमकी का यह मैसेज मुंबई पुलिस के पास आया है।

सलमान खान को मिली धमकी (Salman Khan)

मुंबई पुलिस के पास एक मैसेज भेजा गया है, जिसमें लिखा है कि “2 करोड रुपए नहीं मिले तो सलमान खान को मार दिया जाएगा।” फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है की धमकी कहां से आई है और किसने दी है। वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके पहले सोमवार को नोएडा से पुलिस ने जीशान सिद्दीकी और सलमान को धमकी देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।

जीशान और सलमान को मिली थी धमकी

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को फोन पर धमकी दी गई थी जिसमें आरोपी ने सलमान खान का जिक्र भी किया था। इस मामले की जानकारी तुरंत मुंबई पुलिस को दी गई थी जिसके बाद कार्रवाई करते हुए नोएडा सेक्टर 92 से एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह युवक मूल रूप से बरेली का है लेकिन फिलहाल दिल्ली में रह रहा था। युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और यह भी बताया जा रहा है कि वह बचपन से डॉन बनने और फेमस होने के सपने देखता था और उसने मजाक मजाक में यह सब किया है।

बिश्नोई गैंग दे रही है धमकी

आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से लगातार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिल रही है। काला हिरण मामले को लेकर कई बार इस गैंग ने सलमान खान से माफी मांगने को कहा है। इसी साल अप्रैल के महीने में एक्टर के घर के बाहर गोली भी चलाई गई थी। गैंगस्टर का कहना है कि एक्टर को बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए नहीं तो उन्हें गंभीर सजा भुगतनी होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews