सिकंदर डायरेक्टर के आरोपों पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, हालिया फिल्म की असफलता पर कसा तंज

कुछ समय पहले बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म सिकंदर का जादू नहीं चल पाया था। मेकर्स ने असफलता का सारा ठीकरा एक्टर पर फोड़ दिया था। अब इस बात पर उन्होंने रिएक्शन दिया है।
Salman Khan

सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे सितारे हैं जो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। कभी उनकी फिल्म, कभी रियलिटी शो तो कभी दूसरी चीज चर्चा में आ जाती है। वैसे तो वह विवादों से हमेशा दूर रहते हैं लेकिन विवाद कभी भी उनका पीछा नहीं छोड़ते। हालांकि अब उन्होंने एक मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा है।

हम सभी जानते हैं कि इसी साल उनकी फिल्म सिकंदर सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स की आलोचना का सामना करना पड़ा था। लोगों ने यह तक कह दिया था कि सलमान को अपने अभिनय से रिटायर हो जाना चाहिए। मेकर्स ने फिल्म का ठीकरा सलमान पर फोड़ दिया था। इस पर अब भाई जान को बोलते हुए देखा गया।

सलमान खान पर डायरेक्टर के आरोप (Salman Khan)

जब फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा सकी तब सब कुछ सलमान पर डाल दिया गया। इसकी असफलता को लेकर डायरेक्टर मुरुगादास कई बार यह बोलते दिखाई दिए कि सलमान खान की लेटलतीफी की वजह से फिल्म असफल हुई है। उन्होंने कहा कि तारा के साथ शूटिंग करना मुश्किल होता है क्योंकि वह रात में लेट आते थे। दिन का सूट भी रात में करना पड़ता था क्योंकि वह रात 8 बजे सेट पर आते थे।

सलमान ने दिया रिएक्शन

डायरेक्टर के आरोपों पर अब सलमान खान को रिएक्शन देते हुए देखा गया। उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी है। इस बार सलमान ने इशारों में नहीं बल्कि खुलेआम नाम बोलकर अपना पक्ष रखा है। बिग बॉस 19 के वीकेंड के बारे में उन्होंने कहा कि फिल्म का प्लॉट बहुत अच्छा था पर क्या है कि मैं सेट पर रात 9 बजे आता था तो गड़बड़ हो गई। डायरेक्टर सामने यह कहा है।

मद्रासी फ्लॉप पर मारा ताना

सलमान खान यही नहीं रुके उन्होंने डायरेक्टर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मद्रासी की असफलता पर भी तंज कसा। एक्टर ने कहा कि उनकी पिक्चर अभी रिलीज हुई है जिसमें एक्टर 6 बजे पहुंचता था। मद्रासी पिक्चर उन्होंने डायरेक्टर की है जो अभी आई है। बहुत बड़ी फिल्म है और उतनी ही बड़ी.. यह कहकर सलमान हंसने लगे और मजाकिया लहजे में डायरेक्ट की फिल्म मद्रासी को सिकंदर से भी बड़ा फ्लॉप बताया।

प्रोड्यूसर पर भी साधा निशाना

इस दौरान सलमान खान ने डायरेक्टर के अलावा प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बारे में भी बात की है। वो ये कहते नजर आए कि सिकंदर मुरूगादास और साजिद नाडियाडवाला की फिल्म थी लेकिन जब असफल हुई तो आलोचनाओं से बचने के लिए दोनों ने कल्टी मार ली और अपने-अपने रास्ते पर निकल पड़े।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews