कोरोना में वर्कर्स की मदद के लिए आगे आये सलमान खान, किया मदद का एलान

कोरोना में वर्कर्स की मदद के लिए आगे आये सलमान खान, किया मदद का एलान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  सुपर स्टार सलमान खान (Salman Khan) ने कोरोना काल में मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाये हैं, ख़बरों के मुताबिक सलमान खान (Salman Khan)ने 25 हजार डेली वेज वर्कर्स के एकाउंट में एक राशि ट्रांसफर करने का फैसला किया है।  सलमान खान (Salman Khan)मेकअप आर्टिस्ट, टेक्नीशियन, स्पॉटबॉय जैसे डेली वेज वर्कर्स को राशि देंगे।

कोरोना काल में पूरे देश की अर्थव्यवस्था गड़बडाई हुई है। फिल्म इंडस्ट्रीज भी इससे अछूती नहीं है।  यहाँ भी काम बंद है इसका असर डेली वेज पर काम करने वाले वर्कर्स पर हो रहा है।  ऐसे लोगों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। लेकिन सलमान खान (Salman Khan) ने अब इन डेली वेज वर्कर्स के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान (Salman Khan)25 हजार डेली वेज वर्कर्स के एकाउंट में 1500 रुपये भेजेंगे इसके अलावा सलमान खान (Salman Khan) फिल्म राधे की कमाई से ए पैसो को भी कोरोना पीड़ितों के लिए दान करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फेडरेशन और वेस्टर्न इंडिया साइन एम्प्लॉइज (FWICE) के  बीएन तिवारी ने इस बात को कन्फर्म किया है।  बताया जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) के अलावा नेटफ्लिक्स, प्रोड्यूसर बॉडी गिल्ड और सिद्धार्थ राय कपूर, मनीष गोस्वामी की तरफ से सात हजार सदियों को 5- 5 रुपये से मदद की जाएगी।   इसके अलावा यशराज  फिल्म्स के यश चौपड़ा फाउंडेशन की तरफ से FWICE से जुडी चार यूनियनों जूनियर आर्टिस्ट एसोसिएशन, महिला आर्टिस्ट एसोसिएशन, जनरेटर वेनिटी वैन अटेंडर एसोसिएशन और एलाइड मजदूर यूनियनों के 60 साल से ऊपर वाले सभी वर्कर्स के परिवारों को 5-5 हजार रुपये और चार चार सदस्यों के हिसाब से एक माह का राशन उपलब्ध कराया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews