
Salma Khan Birthday : बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपनी मां सलमा खान का 80 वां जन्मदिन मनाया। जिसे खास बनाने के लिए सलमान खान और उनकी बहनों ने मिलकर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें परिवार के सदस्य समेत कुछ खास लोगों को ही बुलाया गया था। जिसकी तस्वीरें हरदीप कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

ब्लैक आउटफिट में आए नजर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्राइवेट पार्टी में परिवार के सदस्य समेत कुछ करीबी मित्रों को ही शामिल किया गया था। हालांकि, यह एक ग्रैंड पार्टी थी जिसमें सलमान खान की दोनों बहने अलवीरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा भी शामिल हुई थी। इस पार्टी को खास बनाने के लिए ब्लैक थीम रखी गई थी इसलिए पार्टी में सभी लोग ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

हेलन ने पार्टी में किया डांस
इस पार्टी में विख्यात गायिका हरदीप कौर को भी आमंत्रित किया गया था। पार्टी में पहुंचने के बाद उन्होंने सलमा खान के लिए एक खास परफॉर्मेंस भी दी थी, जिसके बाद उन्होंने पार्टी में लिए गए तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस पार्टी में हेलेन भी शामिल हुई और पार्टी को खुब एंजॉय किया था। बता दें हेलन ने पार्टी में जमकर डांस भी किया।

एक साथ रहता है पूरा परिवार
सलमान खान के पिता सलीम खान जो कि जाने माने लेखक थे, जिन्होंने साल 1964 में सलमा खान को अपनी पत्नी बनाया था। दोनों के चार बच्चे हुए जिनका नाम सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान है। वहीं, साल 1981 में उन्होंने दूसरी शादी हेलन से की। अब पूरा परिवार एक साथ एक ही घर में रहता है।

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

