59 की उम्र में Salman Khan की फिटनेस देख चकराया फैंस का दिमाग, बांधे एक्टर की तारीफों के पुल

सुपरस्टार सलमान खान दर्शकों के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने अपनी फिटनेस से एक बार फिर लोगों को हैरान कर दिया है। उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान दर्शकों के बीच हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। उनकी प्रोफेशनल जिंदगी से लेकर पर्सनल जिंदगी सब कुछ हमेशा चर्चा में बनी रहती है। भाई जान की हर आने वाली फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दोनों एक्टर को अपने अगले प्रोजेक्ट द बंग द टूर रीलोडेड को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है।

दरअसल, बड़े पर्दे के अलावा सलमान खान सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। उन्हें अक्सर कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है जो फैंस का दिल खुश कर देती है। अब एक बार फिर उन्होंने एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी फिटनेस देखकर चाहने वाले हैरान हो गए हैं। चलिए जान लेते हैं कि इस लेटेस्ट पोस्ट में आखिरकार क्या है।

सलमान खान की लेटेस्ट पोस्ट

भाईजान ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह 59 साल की उम्र में स्ट्रेचिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपनी इस तस्वीर से उन्होंने आलोचना करने वालों के मुंह पर एक तमाचा जड़ दिया है। तस्वीर सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

जो फोटो सामने आई है उसमें सलमान ग्रे टीशर्ट और ब्लैक कलर की जींस पहने दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपना पैर एक आदमी के कंधे पर रखा हुआ है। बैकस्टेज की इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा आहहहह.. एक्टर के कैप्शन से जाहिर है कि वह आलोचना करने वालों को इशारों इशारों में कुछ बोलना चाह रहे हैं।

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

सलमान खान की इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस इस पर जमकर कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। किसी ने यहां पर फायर इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है तो कोई इसे भाईजान का जलवा बता रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया ‘बॉलीवुड का एक ही किंग है।’ दूसरे ने कहा ‘सलमान खान आग लगा रहे हो।’ एक का कहना था ‘भाई आप शेर हो।’ एक यूजर ने कहा ‘शिकार तो सब करते हैं लेकिन टाइगर से बेहतर कोई नहीं करता।’

कब है दबंग का टूर

भाईजान के दबंग टूर की बात करें तो इसे 14 नवंबर को कतर के एशियन टाउन एम्फीथियेटर में आयोजित किया जाने वाला है। इसमें तमन्ना भाटिया, मनीष पॉल, प्रभु देवा, सुनील ग्रोवर, जैकलिन फर्नांडीज और स्टेबिनबेन जैसे कलाकार शामिल होंगे। एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान को आने वाले दिनों में बैटल ऑफ गलवान में देखा जाने वाला है। आखरी बार उन्हें सिकंदर में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews