धर्मेंद्र का पोस्टर एकटक निहारते नजर आए सलमान खान, ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग में हुए इमोशनल

अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिन इसकी स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें सलमान काफी इमोशनल नजर आए।
Salman Khan

श्रीराम राघवन की आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। ये फिल्म कई मायनों में लोगों के लिए खास है। इसमें उन्हें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की स्क्रीन पर आखिरी झलक देखने को मिलेगी। पहले इसे 25 दिसंबर को रिलीज किया जाने वाला था लेकिन अब यह नए साल के मौके पर पेश की जाएगी।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होने के साथ-साथ यह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा का बड़े पर्दे पर डेब्यू भी है। वो OTT पर काम कर चुके हैं लेकिन पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। हाल ही में मुंबई में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। यहां सनी देओल, बॉबी देओल से लेकर सलमान खान जैसे सितारे पहुंचे। इस दौरान धर्मेंद्र का पोस्टर देखकर सलमान एक बार फिर इमोशनल हो गए।

धर्मेंद्र को निहारते रहे सलमान खान

इक्कीस की स्क्रीनिंग में पहुंचे सलमान खान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है। यहां वो मंच पर पहुंचते ही थोड़ी देर तक धर्मेंद्र के पोस्टर को निहारते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कुछ कहा तो नहीं लेकिन उनकी आंखों की नमी यह बता रही थी कि वो लेजेंडरी एक्टर को मिस कर रहे हैं।

धर्मेंद्र को मानते हैं पिता

सलमान खान और धर्मेंद्र की बॉन्डिंग काफी मजबूत हुआ करती थी। लेजेंडरी एक्टर हमेशा से उन्हें अपना तीसरा बेटा कहते थे। वह कहते थे तीनों में से यह मुझ पर गया है। जब एक्टर अस्पताल में भर्ती थे तब भी भाईजान उनसे मिलने के लिए वहां पहुंचे थे। 24 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन के बाद सलमान काफी टूट गए थे। उन्हें अलग-अलग इवेंट्स में एक्टर को याद करते हुए देखा गया। जब बिग बॉस में शोले एक्टर को ट्रिब्यूट दिया गया तब सलमान खूब रोए भी थे।

कब आएगी इक्कीस

फिल्म इक्कीस की रिलीज डेट की बात करें तो यह 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में जयदीप अहलावत भी नजर आने वाले हैं। यह भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी है। उनकी भूमिका अगस्त्य निभा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews