दबंग डायरेक्टर ने सलमान खान को कहा बदतमीज, फैमिली पर भी साधा निशाना

सलमान खान को दर्शक उनकी एक्टिंग की वजह से जितना प्यार करते हो उतना ही वह किसी ने किसी कंट्रोवर्सी में फंसे रहते हैं। अब एक बार फिर डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने उनके बारे में तरह-तरह की बातें बोली है।
Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कभी उनकी किसी फिल्म या शो चर्चा होती है तो कभी वह अपने निजी जिंदगी या फिर दूसरे लोगों द्वारा दिए गए बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इन दोनों अभिनव कश्यप सलमान खान के बारे में कई सारी बातें बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अभिनव कश्यप लगातार चर्चा में है क्योंकि उन्होंने भाईजान को गुंडा और बदतमीज बोल दिया है। बता दें उन्होंने एक्टर के साथ निर्देशक के रूप में फिल्म दबंग में काम किया था और यह सुपर डुपर हिट रही थी। दबंग को मिली इतनी बड़ी सफलता के बावजूद भी अभिनव को दबंग 2 या दबंग 3 का हिस्सा बनते नहीं देखा गया। दूसरी फिल्म को अरबाज खान और तीसरी फिल्म को प्रभु देवा ने बनाया था। अभिनव ने सलमान उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सलमान को बुलाया गुंडा

अभिनव कश्यप ने सलमान खान को गुंडा बोला है और बताया है कि वह एक्टिंग में बिल्कुल भी इंवॉल्व नहीं होते। डायरेक्टर ने कहा कि पिछले 25 सालों से उन्हें एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह फिल्म के सेट पर आकर एक एहसान करते हैं। सेलिब्रिटी होने का शौक है लेकिन एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। दबंग करने से पहले मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था लेकिन सलमान एक बदतमीज और गुंडा इंसान है।

खान परिवार पर लगाए आरोप

अभिनव कश्यप की यह बातें सलमान खान पर ही खत्म नहीं हुई बल्कि वह उनके परिवार पर भी आरोप लगाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि यह फैमिली इंडस्ट्री को कंट्रोल करती है। अगर कोई उनकी नहीं सुनता है तो वह उसके पीछे पड़ जाते हैं। अभिनव ने कहा कि सलमान खान बॉलीवुड में स्टार सिस्टम के जनक है। वैसे फिल्में परिवार से ताल्लुक रखते हैं जो 50 सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय है और लगातार इस प्रक्रिया को जारी रखे हुए हैं। वह बदले की भावना से काम करने वाले लोग हैं और सब कुछ कंट्रोल में रखना चाहते हैं।

अनुराग का किया जिक्र

बता दें कि अभिनव कश्यप निर्देशक अनुराग कश्यप के भाई हैं। अपने भाई के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि तेरे नाम की कहानी अनुराग ने लिखी थी लेकिन उन्हें इस बात का क्रेडिट नहीं मिला। अभिनव के मुताबिक उन्होंने दबंग से पहले मुझसे कहा था कि तुम सलमान के साथ कल नहीं बना पाओगे। उन्होंने यह नहीं बताया कि मैं क्यों नहीं बना पाऊंगा। उन्हें लगता था कि मैं आसानी से परेशान हो जाऊंगा वह इन लोगों को अच्छी तरह से जानते हैं। अपने भाई के बारे में बात करते हुए अभिनव ने कहा कि उन्होंने तेरे नाम के स्क्रिप्ट लिखी थी लेकिन बोनी कपूर के बर्ताव के बाद वह फिल्म से अलग हो गए थे। उसके बाद उन्हें किसी भी तरह का क्रेडिट नहीं दिया गया और उनके साथ भी ऐसा ही किया गया है। अभिनव के इन बातों पर अब तक सलमान खान या उनकी फैमिली की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews