फैंस की भीड़ में बुरी तरह फंसे सलमान खान, गुस्से में हुए आग बबूला

सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें आमतौर पर बहुत शांत देखा जाता है। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह गुस्से में नजर आ रहे हैं।
Salman Khan

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के फैंस की दुनिया में कोई कमी नहीं है। केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक उनके फैंस हैं जो उनकी हर फिल्म पर जमकर प्यार लुटाते हैं। इतना ही नहीं भाई जान जहां भी जाते हैं वहां उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ इकट्ठा हो जाती है। कई बार सिचुएशन ऐसी हो जाती है की भीड़ को काबू करना मुश्किल हो जाता है।

अब हाल ही में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब सलमान खान अचानक से फैंस की भीड़ में बुरी तरह से फंस गए। दरअसल दबंग एक्टर को लंबे समय से जान से मारने की धमकी मिल रही है इसकी वजह से वह भीड़ से दूर ही रहते हैं। इस बार ऐसा नहीं हो पाया जिस वजह से एक्टर को गुस्सा करते हुए देखा गया। काफी समय तक खुद को शांत रखने की कोशिश करते हुए सलमान का गुस्सा आखिरकार भड़क गया और उन्होंने एक शख्स को धक्का दिया जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

भीड़ से घिरे सलमान खान

बीते दिनों सलमान खान को मुंबई के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में प्रेसिडेंट कप 2026 के इवेंट में शामिल होते हुए देखा गया। यहां पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। यहीं से एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद सिक्योरिटी को लेकर कई सारे सवाल उठाए जा रहे हैं।

सलमान खान जैसे ही इवेंट में पहुंचे वहां उन्हें देखने वालों की भीड़ जमा होने लगी। एक्टर की मंच से नीचे उतरते ही लोगों ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी क्लिक करने लगे। काफी समय तक एक्टर ने खुद को शांत रखा लेकिन जब लोग नहीं माने तो उन्होंने अपने सिक्योरिटी गार्ड को आगे की तरफ धक्का दिया और बाहर निकालने की कोशिश करते दिखाई दिए। इस वीडियो में एक्टर के चेहरे पर गुस्सा साफ तौर पर दिखाई दे रहा था।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद इस तरह से उनका भीड़ के बीच फसना फैंस की चिंता को बढ़ा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इवेंट के अरेंजमेंट के साथ ही एक्टर की वाई प्लस सिक्योरिटी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि सलमान बहुत गुस्से में नजर आ रहे हैं। एक ने कहा अगर ऐसा जाहिलपन करेंगे तो उन्हें गुस्सा आएगा ही वह कितना शांत रहेंगे। एक यूजर एक्टर की वाई प्लस सिक्योरिटी की बात करते हुए शेरा को याद करता नजर आया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews