‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले अलग अंदाज में नजर आए Salman Khan, नया लुक देख फैंस ने दिए कमाल के रिएक्शन

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। इस फिल्म को जल्दी रिलीज किया जाएगा। फिल्म से पहले भाईजान का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को इन दिनों अपने आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में देखा जा रहा है। ‘टाइगर 3’ के बाद दर्शकों को उनका स्वैग देखने को नहीं मिला है जिस वजह से उनकी अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। उन्हें ‘बेबी जॉन’ और ‘सिंघम अगेन’ में कैमियो करते हुए जरूर देखा गया। लेकिन दर्शक उन्हें छोटे से रोल में नहीं बल्कि पूरी फिल्म में देखना चाहते हैं। यही कारण है कि फैंस ‘सिकंदर’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सलमान खान लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने अपना पूरा लुक बदल दिया था। लुक को देखकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई थी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब एक बार फिर भाईजान अलग हुलिए में नजर आ रहे है। उनके नए अवतार पर लोग तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं।

नए लुक में दिखे Salman Khan

शनिवार शाम को सलमान खान को स्पॉट किया गया। वह एक स्टूडियो के बाहर दिखाई दिए जहां उनका चेहरा पूरी तरह से क्लीन शेव था। वह व्हाइट और ब्लू कलर की टीशर्ट पर जैकेट पहने हुए थे। उन्होंने सिर पर ब्लैक कलर की टोपी लगाई हुई थी। एक्टर का ये लुक कमाल का था। उन्हें इस नए अवतार में देखकर लोगों को यकीन हो गया है कि ‘सिकंदर’ की शूटिंग पूरी हो गई है।

Salman Khan
Image Credit: Instagram

लोगों ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

सलमान खान का क्लीन शेव लुक जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिए। एक यूजर ने कहां ‘मस्त लुक है भाई जान, होली की शुभकामनाएं।’ एक ने कहा ‘उम्र के हिसाब से अच्छा लुक है।’ एक यूजर उन्हें धरम पाजी समझ बैठा और एक ने कहा ‘अब ये भाई नहीं दादा लग रहे हैं।’ इस तरह से फैंस ने सलमान के लुक पर अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं।

कब आएगी सिकंदर?

एआर मुरूगादास के निर्देशन में बन रही सिकंदर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को ईद पर रिलीज किया जाएगा। फिलहाल इसके ट्रेलर रिलीज की तैयारी चल रही है। फिल्म में सलमान के साथ शर्मन जोशी, रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, और काजल अग्रवाल जैसे सितारे नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews