Salman Khan के नए लुक ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, फैंस ने दिए कमाल के रिएक्शन

Salman Khan New Look

Salman Khan New Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा किसी ना किसी बात के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। इस समय वह रियालिटी शो बिग बॉस के आने वाले सीजन 17 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जो इसी साल रिलीज होने वाली है। इन सब के बीच एक्टर को पैपराजी ने स्पॉट किया, जहां उनका लुक चर्चा का विषय बन गया है। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सलमान खान का नया लुक

सलमान खान को बीते दिनों मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां उनका लुक देखने लायक था। फुल ब्लैक लुक में भाईजान को गजनी अवतार में देखा गया और उनकी तस्वीर सामने आने के बाद इंटरनेट पर धमाल मच गया है। एक्टर का ये अंदाज लोगों को पसंद आया है और तस्वीरें देखने के बाद सोशल मीडिया पर इस बारे में चर्चा भी शुरू हो गई है।

Salman Khan

इंटरनेट पर शुरू हुई चर्चा

सलमान खान का नया लुक सामने आने के बाद इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो चुकी है और फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। नए लुक को देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि तेरे नाम का सीक्वल आने वाला है। वहीं कुछ लोग यह कह रहे हैं कि सलमान ने हेयर ट्रांसप्लांटेशन करवा लिया है। हालांकि, जो तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है, उस समय एक्टर को कड़ी सुरक्षा के बीच देखा गया और वह चारों ओर से बॉडीगार्ड से घिरे हुए थे। उनकी तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

एक्टर के प्रोजेक्ट्स

फुल ब्लैक आउटफिट में सलमान जब भी नजर आते हैं, बहुत हैंडसम लगते हैं। इस बार भी शानदार लुक से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। एक्टर के आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें, तो वह जल्द ही बिग बॉस सीजन 17 होस्ट करते हुए दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में इस शो का ओटीटी सीजन 2 खत्म हुआ है और उसके बाद से टेलीविजन पर आने वाले सीजन की चर्चा शुरू हो गई है और बताया जा रहा है कि भाईजान में इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इसके अलावा सलमान की फिल्म टाइगर 3 भी आने वाली है, जिसमें वह कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ दिखाई देंगे। दर्शकों को उनके दोनों ही प्रोजेक्ट का इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews