Salman Khan New SUV: भाईजान के कार कलेक्शन में शामिल हुई बुलेटप्रूफ एसयूवी, इन खासियतों से है लैस

Salman Khan New SUV

Salman Khan New SUV Features: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और इसके अब तक आए गाने फैंस को बहुत पसंद आए हैं।

इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से सलमान खान खुद को मिल रही धमकियों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उन्हें एक नहीं बल्कि दो से तीन बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। हाल ही में उनके मैनेजर को एक मेल भेज कर एक्टर को काला हिरण मामले में माफी मांगने और गोल्डी बरार से बात करने के बारे में कहा गया था। इसके बाद से मुंबई पुलिस सतर्क हो गई थी और एक्टर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था।

अब खुद को लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए सलमान खान ने इन्हें नजरअंदाज नहीं करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है और अपने लिए विदेश से बुलेट प्रूफ गाड़ी मंगवाई है। हाल ही में उन्हें इस गाड़ी में सवारी करते हुए देखा गया।

ऐसी है Salman Khan New SUV

सलमान खान ने अपने गाड़ियों के काफिले में बुलेट प्रूफ कार को जोड़ा है। तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है और विदेश से गाड़ी इंपोर्ट करवाई है। यह साउथ एशिया के बाजारों की सबसे महंगी और बेहतरीन गाड़ियों में से एक है। सुरक्षा के नजरिए से यह बुलेटप्रॉफ गाड़ी काफी खास है। अभी ये गाड़ी इंडियन मार्केट में लॉन्च भी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं।

Salman Khan New SUV

सलमान खान की नई गाड़ी के फीचर

रिपोर्ट्स के मुताबिक बुलेट प्रूफ कार में कई सारे फीचर अवेलेबल हैं। इसमें B6 या B7 लेवल की सिक्योरिटी दी गई है। B6 बैलिस्टिक प्रोटेक्शन में 41 मिलीमीटर मोटे क्लास के साथ हाई पावर वाली राइफल से किया गया हमला भी अंदर बैठे व्यक्ति को सुरक्षित रखता है। वहीं B7 बैलिस्टिक प्रोटेक्शन कार के अंदर बैठे हुए लोगों को आर्मर पियर्सिंग राउंड से बचाता है। ये कार अब सलमान खान के पास पहले से मौजूद टोयोटा लैंड क्रूजर एलसी 200 की जगह लेने वाली है। उस गाड़ी को Armour और बुलेटप्रूफ ग्लास से मॉडिफाई कर बनाया गया था।

Salman Khan New SUV

गाड़ी की कीमत

सलमान खान के काफिले में जो लग्जरी गाड़ी शामिल हुई है फिलहाल वह भारत में नहीं आई है। इस गाड़ी की कीमत को लेकर भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। भारतीय बाजार की कीमतों के हिसाब से इस कीमत 80 लाख से एक करोड़ के करीब बताई जा रही है। हालांकि, ये कई सारे फीचर से लैस है और बुलेट प्रूफ है इसलिए इसकी कीमत ज्यादा भी हो सकती है।

भाईजान का कार कलेक्शन

सलमान खान के पास इस लग्जरी गाड़ी से पहले कई सारे बेहतरीन गाड़ियां मौजूद है जिनमें टोयोटा लैंड क्रूजर, Mercedes Benz s class, Lexus LX 470, ऑडी A8, पोर्च, audi RS 7, मर्सिडीज AMG GLE 63 S, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी समेत कई सारी छोटी बड़ी गाड़ियां मौजूद है।

एक्टर का वर्कफ्रंट

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान जल्दी रिलीज होने वाली है। 21 अप्रैल को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। के बाद वह टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं इसके अलावा उन्हें फिल्म फेयर भी होस्ट करते हुए देखा जाएगा। इसके बाद वह शाहरुख खान के साथ टाइगर वर्सेज पठान की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे। इसके अलावा उनके पास नो एंट्री का सीक्वल भी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews