‘बाबा हमेशा बाबा रहेगा’… संजय दत्त के लिए सलमान खान की इमोशनल पोस्ट, बोले- आई लव यू बड़े भाई

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने संजय दत्त के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने एक्टर के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए एक शानदार नोट लिखा है।
Salman Khan

29 जुलाई को बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त ने अपना जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके के बाद अब उनके दोस्त और फैंस के भाईजान सलमान खान ने एक खास पोस्ट शेयर की है। एक्टर ने संजय के साथ अपनी पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए इमोशनल नोट लिखा है।

एक्टर ने पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को संजय के साथ अपनी दोस्ती की झलक दिखाई है। इस तस्वीर में दोनों एक्टर एक दूसरे से गले मिलते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के साथ एक्टर ने एक नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने एक्टर के लिए अपना प्यार जाहिर किया।

सलमान खान की पोस्ट

सलमान खान ने जो पोस्ट शेयर की है उसमें वह टीशर्ट और जींस पहने दिखाई दे रहे हैं और साथ में उन्होंने कैप लगाई हुई है। वही संजय दत्त जींस और शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक दूसरे के गले मिल रहे हैं और यह इमोशनल पल कमाल का है।

इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा “बाबा हमेशा के लिए बाबा और बाबा, बाबा होता है। संजू बाबा है हम सबका बाबा और अब अपने बच्चों का बाबा। मेरा बड़ा भाई संजय दत्त अल्लाह, भगवान और जीसस इस आदमी को हमेशा खुश रखें। आई लव यू बाबा।”

दोनों है पुराने दोस्त

बता दें कि संजय दत्त और सलमान खान की दोस्ती काफी पुरानी है। इनकी इस दोस्ती की झलक ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन तक नजर आई है। दोनों ने साजन, चल मेरे भाई और जलवा जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। संजय दत्त भी कई मौके पर सलमान खान को खुद का भाई बता चुके हैं।

कलाकारों का वर्क फ्रंट

बॉलीवुड के इन दोनों सितारों के वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान को जल्द ही वॉर ड्रामा मातृभूमि में देखा जाने वाला है। वही इस साल संजय दत्त को राजा शिवाजी, धुरंधर द रिवेंज और आखिरी सवाल जैसे फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। वह अपनी क्लासिक कल्ट फिल्म खलनायक के सीक्वल खलनायक रिटर्न की तैयारी में लगे हुए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews