इस दिन रिलीज होगी बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की सिकंदर, लेकिन इससे पहले इन दो फिल्मों की हो रही चर्चा

30 मार्च को सलमान खान की सिकंदर फिल्म रिलीज हो रही है, लेकिन इस फिल्म से पहले बॉलीवुड के भाईजान की दो फिल्मों की चर्चा हो रही है, जिनमें टाइगर जिंदा है और टाइगर 3 का नाम शामिल है। आखिर क्या वजह है कि सिकंदर से ज्यादा इन फिल्मों की चर्चा हो रही है?
इस दिन रिलीज होगी बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की सिकंदर, लेकिन इससे पहले इन दो फिल्मों की हो रही चर्चा

जैसे ही ईद करीब आती है, सभी दर्शक बॉक्स ऑफिस की ओर बढ़ते हैं। दरअसल, ईद के बड़े त्यौहार पर सलमान खान की फिल्म भी रिलीज होती है। ज्यादातर बार सलमान खान ईद पर ही अपनी फिल्म को रिलीज करते हैं, ऐसे में सभी को सलमान खान की फिल्म का इंतजार रहता है। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान 30 मार्च को फिर सिनेमाघर में दस्तक देने वाले हैं। दरअसल, 30 मार्च को सलमान खान की सिकंदर फिल्म रिलीज होने वाली है, लेकिन इस रिलीज से पहले सभी के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

दरअसल, सलमान खान की पिछली कुछ फिल्मों को देखा जाए तो ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी हैं। आखिरी बार सलमान खान की टाइगर जिंदा है ने भरपूर कमाई की थी, जबकि बजरंगी भाईजान भी बेहद पसंद की गई थी। लेकिन इसके बाद से ही सलमान खान की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप नजर आईं। टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।

क्यों हो रही इन 2 फिल्मों की चर्चा ज्यादा

ऐसे में क्या सलमान खान 2025 में धमाकेदार एंट्री करेंगे? हालांकि अब तक साल 2025 बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा, लेकिन विकी कौशल की छावा ने इंडियन सिनेमा को फिर से रौनक दी। छावा इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी। अब ऐसी ही उम्मीद सलमान खान की सिकंदर से भी की जा रही है। सलमान खान ने बॉलीवुड में कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं, इसलिए फैंस बेसब्री से सलमान खान की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन अभी से इसे लेकर उत्सुकता नजर आ रही है। हालांकि, इस समय टाइगर जिंदा है और टाइगर 3 की चर्चा ज्यादा हो रही है क्योंकि टाइगर 3 ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। दरअसल, टाइगर 3 ने ओपनिंग डे पर 44.50 करोड़ रुपए कमाए थे, लेकिन फिल्म का जादू नहीं चला और फिल्म फ्लॉप हो गई।

कितना हैं सिकंदर फिल्म का बजट

ऐसे में सलमान खान की सिकंदर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सिकंदर फिल्म का 200 करोड़ का बजट है, ऐसे में इस फिल्म को हिट होने के लिए 400 करोड़ रुपए कमाने होंगे। अगर यह फिल्म 400 करोड़ कमाती है, तो बॉक्स ऑफिस के फंडामेंटल नियम के अनुसार यह ब्लॉकबस्टर फिल्म मानी जाएगी। बता दें कि टाइगर जिंदा है ने 339.6 करोड़ रुपए कमाए थे। हालांकि यह देखना दिलचस्प रहेगा कि सलमान खान की सिकंदर टाइगर 3 के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews