कल शनिवार यानी 19 सितंबर को बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान ख़ान ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा, उन्होंने पूरे एपिसोड में बताया कि किस तरह ट्रोलर्स जीना हराम कर देते है। एपिसोड में उन्होने कैटरीना कैफ के बढ़ते वज़न पर कॉमेंट करने वालों को भी करारा जवाब दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने बॉडी शेमिंग, नकली प्रोफाइल साथ ही साथ इंडस्ट्री में चल रही पेड ट्रॉलिंग के खेल का पर्दा भी हटाया।
आजकल सोशल मीडिया पर किसी भी स्टार या फिर फ़ेमस पर्सनालिटी के बारे में कुछ भी भला बुरा बोलना बेहद आसान हो गया हो। हाल ही में जब कैटरीना कैफ़ और वरुण धवन निशाने पर आए, तो सलमान ख़ान चुप नहीं रहे, बिग बॉस 20 के मंच पर उन्होंने ग़ुस्से में अपनी शर्ट उतार दी।
कैटरीना के सपोर्ट में उतरे सलमान
हाल ही में मां बनीं कैटरीना कैफ के लुक्स और बढ़ते वजन को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया था। इस पर अपनी पुरानी दोस्त के बचाव में आते हुए सलमान ने खुलकर बात की।
अपनी बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया करारा जवाब
सलमान ने खुद को लेकर उठ रहे सवालों का भी अपने अंदाज में जवाब दिया। अपनी उम्र और ढलती बॉडी पर उठ रही उंगलियों का मुंह बंद करने के लिए उन्होंने मंच पर ही अपनी शर्ट उतार दी। उन्होंने साफ कहा, “हां, मैं 60 साल का हो चुका हूं। अब कोई जिंदगी भर ‘मैंने प्यार किया’ वाले लुक में तो नहीं घूम सकता ना?”
फर्जी प्रोफाइल के पीछे छिपने वालों को दिखाया असली चेहरा
फेक अकाउंट्स बनाकर गंदे कमेंट्स करने वालों की सोच पर भी सलमान ने करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी असली पहचान छिपाकर दूसरों के चेहरे, कपड़े या वजन का मजाक उड़ाते हैं, वे असल में खुद अपनी जिंदगी से परेशान होते हैं। ऐसे लोग अपनी खुद की नाकामियों और चिढ़ को दूसरों पर कमेंट्स करके बाहर निकालते हैं।
