Salman Khan ने बताया कैसे हुआ काले हिरण का शिकार, लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच वायरल हुआ इंटरव्यू

विवाद के बीच Salman Khan का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में बना हुआ है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे इस कांड की शुरुआत हुई, जो उन्हें काफी ज्यादा भारी पड़ रहा है।
Salman Khan

Salman Khan : इन दिनों मीडिया में सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का नाम काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। गैंगस्टर लॉरेंस लगातार सुपरस्टार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आए-दिन इस कंट्रोवर्सी को लेकर बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच चुलबुल पांडे का एक पूराना इंटरव्यु का बयान सुर्खियों में है।

इन दिनों बॉलीवुड में लॉरेंस बिश्नोई का खौफ भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर चर्चा का विषय बन चुका है, जो कि अभी अहमदाबाद के गुजरात में साबरमती जेल में बंद है।

बढ़ाई गई सलमान खान की सिक्योरिटी (Salman Khan)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान को लगातार लॉरेंस बिश्नोई के द्वारा जान से मारने की धमकी मिल रही है। इससे पहले भी साल की शुरुआत में एक्टर के घर के बाहर फायरिंग हो चुकी है। जिस कारण यह मुद्दा काफी गंभीर बन चुका है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उनकी सिक्योरिटी काफी कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लिस्ट में मुनव्वर फारुकी का नाम भी शामिल है। बता दें कि लॉरेंस ने साल 2022 की मई में सरेआम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी पूरी जिम्मेदारी गैंग ने ली थी। अब एक बार फिर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पास 650 से ज्यादा शूटर है। फिलहाल, इस गैंग के लोग पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड सहित अन्य कई राज्यों में अपना जाल बिछा चुके हैं। रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि बिश्नोई गैंग सोशल मीडिया के जरिए युवकों को अपने गैंग में शामिल करते हैं। इसके अलावा भी बहुत से माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला काले हिरण के शिकार से जुड़ा हुआ है। हालांकि, इस मामले में एक्टर को कोर्ट से बाइज्जत बरी मिल चकी है, लेकिन बिश्नोई ने अब तक इन्हें माफ नहीं किया है। उनका कहना है कि यदि सलमान खान उनसे माफी मांगते हैं तो शायद वो उन्हें जान से नहीं मारेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि बिश्नोई समाज में काले हिरण की पूजा की जाती है। जिसका शिकार भारत में बैन है। वहीं, इंटरनेशल मार्केट में काले हिरण काफी ज्यादा डिमांड है। इसकी सिर और सिंह को लोग घरों की सजावट के लिए खरीदते हैं, जिसके लिए वह लाखों रुपये खर्च करते हैं।

वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू

विवाद के बीच सलमान खान का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में बना हुआ है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे इस कांड की शुरुआत हुई, जो उन्हें काफी ज्यादा भारी पड़ रहा है। इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया था कि यह किस्सा साल 1998 का है। जब फिल्म “हम साथ साथ है” की शूटिंग चल रही थी। तभी वह अपने को-स्टार्ट्स तब्बु, नीलम, अमृता, सोनाली और सैफ के साथ शिकार के लिए निकले थे। यह उनका शौक भी रहा है। इस दौरान उन्हें झाड़ी में हिरण का बच्चा फंसा हुआ दिखाई, जो काफी बुरे हालात में था। जिसकी मदद के लिए उन्होंने गाड़ी रोकी और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद वह बिल्कुल डरा हुआ था, तब हमने उसे पहले पानी पिलाया। थोड़ी देर बाद हमने उसे बिस्किट भी खिलाया। फिर वह यहां से भाग गया।

सलमान खान का काले हिरण के शिकार को लेकर कहना था कि असल में उन्हें नहीं पता की ऐसा किसने किया है। उनका एक वीडियो भी इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने यह कहा है कि इस मामले का सच किसी को 1 परसेंट भी नहीं पता है। मैं दुनिया को कुछ कह नहीं सकता… इसका ये मतलब नहीं है कि मैं गलत हूं। हर किसी की अपनी इज्जत है, डिग्निटी है। सबकी अपनी-अपनी प्राथमिकता होती है। कई बार आपका किसी मामले में कुछ ना कहना ही सही होता है। हालांकि, मैं कर्म पर विश्वास रखता हूं, ऊपर वाला सब देख रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews