
Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जितनी चर्चा अपनी फिल्मों के जरिए बटोरते हैं उतनी ही चर्चा उनके पर्सनल जिंदगी को लेकर भी होती है। पिछले कुछ दिनों से लगातार वह मुश्किलों का सामना कर रहे हैं क्योंकि उन्हें धमकियां दी जा रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग उन्हें यह धमकियां दे रही है, जिसकी वजह से वह काफी परेशान चल रहे हैं।
लगातार आ रही धमकियों के बीच सलमान खान अपने वर्क कमिटमेंट पूरे कर रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने बिग बॉस की शूटिंग एक हफ्ते के लिए छोड़ दी और मुंबई से दुबई के लिए रवाना हो गए हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उन्हें यूलिया वंतूर और उनकी फैमिली के साथ समय गुजारते हुए देखा जा रहा है। दरअसल, लंबे समय से यूलिया और सलमान खान के बीच रिलेशनशिप की चर्चा चल रही है। हालांकि, दोनों ही सितारों ने इस बारे में अब तक कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन फैंस अक्सर इन दोनों के बीच खास रिश्ता होने की चर्चा करते रहते हैं। अब एक बार फिर यह चर्चा तेज हो चली है।
यूलिया के परिवार के साथ दिखे सलमान (Salman Khan)
सलमान खान और यूलिया वंतूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक्टर को एक्ट्रेस के परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि यूलिया ने अपने पिता का बर्थडे सेलिब्रेट किया था जहां सलमान खान भी मौजूद रहे। इन तीनों ने साथ में तस्वीर भी क्लिक की है। यूलिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम से तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा “मेरी जिंदगी के दो हीरो।” इसके अलावा एक तस्वीर में एक्ट्रेस की मां को भी देखा जा सकता है। अब तस्वीरें देखने के बाद फैंस सलमान को यूलिया से शादी करने की सलाह दे रहे हैं।
View this post on Instagram
फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन
दोनों सितारों की एक साथ तस्वीर परिवार के साथ सामने आने के बाद फैंस जमकर कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा “आप लोग यह बात क्यों नहीं देते कि आप दोनों रिलेशनशिप में हैं।” दूसरे यूजर ने कहा “आपको शादी कर लेनी चाहिए।” एक ने कहा “यह सबसे अच्छी फैमिली फोटो है।” इसके अलावा कई सारे कमेंट देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि इन दोनों सितारों को कई मौके पर एक दूसरे के साथ देखा गया है। हर बार इनके साथ नजर आने पर रिलेशनशिप में होने का अंदाजा लगाया जाता है, लेकिन दोनों ने अब तक इसका खुलासा नहीं किया है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

