सनी देओल की फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे सलमान खान, जनवरी में होगी शूटिंग

सनी देओल की फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे सलमान खान, जनवरी में होगी शूटिंग

Salman Khan will be seen doing a cameo in Sunny Deol’s film : सलमान खान और सनी देओल बॉलीवुड में पहचान को मोहताज नहीं है। हाल ही में सुपर स्टार बॉबी देओल की फिल्म गदर 2 ने वैश्विक स्तर पर धमाल मचाया था। इस फिल्म से उन्होंने कम बैक किया जोकि साल 2023 में अगस्त महीने में रिलीज हुई थी और साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनकर उभरी। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। जिसकी सफलता के बाद यह अटकलें भी सामने आ रही थी कि जल्द ही अभिनेता बॉर्डर 2 में भी नजर आएंगे लेकिन इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि सनी देओल की अपकमिंग फिल्म में सलमान खान भी एंट्री लेने वाले हैं, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह काफी बढ़ गया है।

इस अवतार में नजर आएंगे सलमान खान

बता दें कि अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सनी देओल काफी व्यस्त हैं। मीडिया सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में सलमान खान कैमियो की शूटिंग करेंगे। यह सिर्फ 1 दिन की शूटिंग होगी, जिसमें वह सुपरस्टार सलमान खान की ही भूमिका में नजर आएंगे। जिसकी शूटिंग जनवरी महीने में की जाएगी। बताया जा रहा है कि सनी देओल ने इसके लिए भाईजान से रिक्वेस्ट की थी।

फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार

सलमान खान की एंट्री के बाद फिल्म में इमोशनल मोड आएगा। बता दें कि सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के ही मैन धर्मेंद्र के बहुत बड़े फैन हैं। इसलिए देओल परिवार से उनका बहुत अच्छा रिश्ता है। दोनों को अक्सर पार्टियों में एक साथ स्पॉट किया जाता है। भाईजान को सनी देओल के बेटे की शादी में भी देखा गया था। इसके अलावा, सलमान ने सनी देओल की फिल्म “गदर 2” की सफलता के बाद उन्हें बधाई भी दी थी। वहीं, इस फिल्म में दोनों बड़े अभिनेताओं को साथ देखने के लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सनी देओल का वर्क फ्रंट

इस फिल्म की बात करें तो इसका नाम “सफर” है। जिसे विशाल राणा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। चर्चा है की फिल्म साल 2024 में ही बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। फिलहाल, रिलीज डेट को लेकर कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। दरअसल, यह सनी देओल और एक बच्चे की यात्रा पर आधारित फिल्म है जो अपनी लाइफ में काफी परेशानियों का सामना करते नजर आएंगे। वहीं, अगर सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद एक्टर “लाहौर 1947” की शूटिंग शुरू कर देंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews